इस शहर में इतने रुपए में अनलिमिटेड नशा और मनचाही लड़की, खुलेआम चलता गंदा काम

Published : Jan 20, 2025, 03:11 PM IST
rave party

सार

उदयपुर में दो फार्महाउस पर पुलिस ने रेव पार्टियों का भंडाफोड़ किया है। 10 हज़ार रुपये में एंट्री, नशा और वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था, जिसमें NRI भी शामिल थे।

उदयपुर. राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर हमेशा पर्यटकों से गुलजार होता है। लेकिन अब यहां मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों की तर्ज पर रेव पार्टियों का आयोजन होने लगा है। यहां केवल स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि एनआरआई भी पार्टियों में शामिल होने आ रहे हैं। हजारों रुपए लेकर इन पार्टियों में एंट्री होती है और फिर वेश्यावृति से लेकर हर तरह का नशा परोसा जाता है।

इन फार्महाउस पर खुलेआम चल रहा था धंधा

उदयपुर में स्थानीय पुलिस के द्वारा दो फार्महाउस पर दबिश दी गई जहां से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को पिछले लंबे समय से दोनों फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां चलने की जानकारी मिल रही थी। आसपास के लोगों का कहना था कि रात के समय कई लोग यहां आते हैं और तेज आवाज में डीजे बजाते हैं।

10 लड़कियां और 18 लड़के इस हालत में पकड़े गए

इस सूचना पर उदयपुर एसपी योगेश गोयल टीमों का गठन किया। और दोनों फार्महाउस पर दबिश देकर कुल 28 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। जिनमें 10 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। इन लोगों से एंट्री के नाम पर प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए लिए जाते थे।

अमेरिका-नेपाल से आए थे गंदा काम करने

यहां वेश्यावृत्ति के लिए नेपाल से भी लड़कियों को बुलाया गया था। इस पार्टी में एक एनआरआई भी शामिल थे जो अमेरिका से आए जिगर शाह भी मौजूद थे। पुलिस ने पार्टी से करीब 3 लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा और इंडियन करेंसी भी जप्त की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में इन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार करके छोड़ देती है या फिर इन लोगों पर विशेष अधिनियम में मुकदमा दर्ज करके चालान पेश करती है।

4 हजार डॉलर अमेरिकन करेंसी बरामद

पुलिस ने बताया कि पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस में पार्टी के मुख्य आयोजनकर्ता अमित प्रधान निवासी बोरानाडा (जोधपुर) के साथ ही कोमल (22) निवासी उदयपुर, सायमा (27) निवासी उदयपुर, दीप्ति (27) निवासी ठाणे (महाराष्ट्र), पठान (23) निवासी सूरत (गुजरात) और आरजू (25) निवासी बंसत विहार (दिल्ली), गुजरात के बड़ौदा निवासी रोडिया रक्षित, जैमिन, दीपक, हिरेन, दिशांत और साहिल (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से एक NRI जिगर शाह (42) निवासी स्टोनब्रूक (USA) को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 हजार डॉलर अमेरिकन करेंसी बरामद की है, जिसकी भारतीय कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए है।

असम से लेकर गुजरात तक से आती थीं लड़कियां

वहीं द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस में मुख्य आयोजनकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी सुमेरपुर (पाली), सिद्धार्थ गहलोत निवासी शिवगंज (सिरोही), लड़कियां उपलब्ध करवाने वाले ऋतु राठौड़ और राहुल राठौड़ को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एस्कॉर्ट सर्विस की जोया (24) निवासी रोहिणी (दिल्ली), गीतिका (22) निवासी असम, पूजा (30) निवासी सूरत (गुजरात), सुषमा (35) निवासी चुरिया माई (नेपाल) और सीमा पटेल (27) निवासी मेहसाणा (गुजरात), संजय (50) निवासी दरियापुर (अहमदाबाद), हिरन (45) निवासी अहमदाबाद, दर्शन (27) निवासी अहमदाबाद, आशीष, कल्पेश, अमित चिराग और सुनील को गिरफ्तार किया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद