शादी का खाना बना जहर! 100 मेहमान सीरियस होकर पहुंचे अस्पताल, मची चीख-पुकार

Published : Jan 20, 2025, 01:40 PM IST
Chittorgarh News

सार

चित्तौड़गढ़ में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच जारी है।

चित्तौड़गढ़. करीब 1 महीने के मलमास के बाद एक बार फिर राजस्थान में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी काफी शादी हो रही है। लेकिन यहां एक शादी समारोह में आए सैकड़ो लोगों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

खाना खाने के बाद मेहमान जा पहुंचे अस्पताल

दरअसल चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में शादी समारोह चल रहा था। यहां के एक प्राइवेट गार्डन में अमृतलाल रैगर की बेटी की शादी चल रही थी। शादी में काफी लोग आए थे। खाना खाने के बाद यहां पर लोग फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गए। जिसके बाद उन्हें तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां ग्लूकोज और इंजेक्शन लगाए गए। ज्यादातर को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शादी में1500 लोग शामिल, सभी होने लगे उल्टी और दस्त

इस शादी में करीब 1500 लोग शामिल होने के लिए आए थे। जिन्हें खाना खाने के बाद अचानक उल्टी और दस्त होना शुरू हो गए। देखते ही देखे काफी लोग अस्पताल पहुंचने लगे तो अस्पताल प्रशासन के द्वारा भी अतिरिक्त डॉक्टर लगाए गए और सभी लोगों को तुरंत इलाज दिया गया।

डॉक्टरों ने शादी में पहुंचकर किया खाने का टेस्ट

एक साथ इतने लोगों के फूड प्वाइजनिंग होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शादी के भोजन में काम आने वाली सामग्री के नमूने लिए हैं। अंदेशा है कि इसमें कोई खराबी होने के चलते इतने लोग एक साथ फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गए।

सभी को सैंपल रिपोर्ट आने का है इंतजार

बरहाल अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की किस चीज में मिलावट या खराबी होने के चलते इतने लोगों को एक साथ उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। वही चिकित्सा विभाग भी इस मामले में अलग से जांच कर रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bank Account Lien: 10 हजार कमाने वाले के खाते में 10 हजार करोड़! अपने पैसे भी फंसे, फिर क्या हुआ?
Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?