खुशखबरी: अब खाटूश्याम जी के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग से लेकर पूरी डिटेल

Published : Jul 09, 2025, 07:08 PM IST
 railway special train for khatu shyamji

सार

special train Khatushyamji rewari to ringas : रेवाड़ी से रींगस के बीच खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। जुलाई में सीमित दिनों के लिए यह सेवा उपलब्ध होगी, जिससे सावन और गुरु पूर्णिमा पर दर्शनार्थियों को सुविधा होगी।

special train Khatushyamji rewari to ringas : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने खाटूश्यामजी के दर्शनार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सावन मास और गुरु पूर्णिमा जैसे धार्मिक अवसरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी से रींगस के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह सेवा जुलाई महीने में सीमित दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

क्या है खाटूश्याम जाने वाली स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

रेलवे सीपीआरओ ने दी जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 11 जुलाई से 26 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस 12 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:20 बजे चलकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी खाटूश्यामजी स्पेशल ट्रेन

नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर में भी ठहराव इस विशेष ट्रेन का लाभ न केवल रेवाड़ी और रींगस के यात्रियों को मिलेगा, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर जैसे स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालु भी खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन की टाइमिंग की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि कोई असुविधा न हो।

गुरु पूर्णिमा पर मिलेगी सबसे बडी़ सौगात

  • धार्मिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला हर वर्ष सावन और गुरु पूर्णिमा पर खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी वजह से रेलवे ने इस बार विशेष ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल सेवा शुरू की है। रेलवे प्रशासन ने संबंधित स्टेशनों को सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
  • यह विशेष ट्रेन सेवा न केवल श्रद्धालुओं की सहूलियत बढ़ाएगी, बल्कि त्योहारों पर ट्रैफिक दबाव को भी कम करेगी। रेलवे की इस पहल से आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट