सगाई के बाद मंगेतर ने ही किया रेप, दिल दहला देगा अजमेर का ये शाकिंग क्राइम

Published : Jul 09, 2025, 04:57 PM IST
Ajmer Shocking Crime

सार

Ajmer Shocking Crime : अजमेर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही मंगेतर ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच जारी है।

Ajmer Shocking Crime : अजमेर शहर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के मंगेतर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्त पूछताछ जारी है।

मंगेतर ने सीक्रेट तरह से ली मंगेतर में एट्री

घटना के वक्त घर में अकेली थी नाबालिग घटना 23 जून की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका मंगेतर मौका देखकर घर में दाखिल हुआ और नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। लड़की ने डरते-डरते परिजनों के लौटने पर पूरी आपबीती सुनाई।

अजमेर कोर्ट में पेश हुआ आरोपी

थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस की तत्परता परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर आदर्शनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई भूरी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर भेजा गया है।

भरोसे पर सवाल उठाती है यह शर्मनाक घटना

  • पुलिस जुटा रही अहम सबूत, मेडिकल और बयान दर्ज पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और उसके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में गंभीरता बरती जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के लिए हर कानूनी कदम उठाया जाएगा।
  • यह घटना समाज में भरोसे और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। कानून के तहत जल्द और सख्त कार्रवाई से ही पीड़िता को न्याय और समाज को संदेश मिल सकता है कि ऐसा अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट