5 साल में अरबपति बन गईं राजस्थान की यह विधायक, बुआ ने दी टेंशन तो बढ़ गई मुश्किलें

Published : Nov 12, 2023, 12:47 PM ISTUpdated : Nov 13, 2023, 12:48 AM IST
Rajasthan Election 2023

सार

25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होगा। लेकिन बीकानेर पूर्व से विधायक प्रत्याशी भाजपा की सिद्धि कुमारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह टेंशन किसी ओर ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी बुआ ने दी है।

बीकानेर (राजस्थान). हाल ही में राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन हुए। जिसमें बीकानेर पूर्व से विधायक प्रत्याशी भाजपा की सिद्धि कुमारी का नाम चर्चा में रहा।क्योंकि उनकी संपत्ति 5 साल में ही इतनी ज्यादा बढ़ी कि वह अरबों रुपए की हो गई। दरअसल राजमाता सुशीला कुमारी का निधन होने के बाद सिद्धि कुमारी ने उनकी संपत्ति को अपना बताते हुए एफिडेविट पेश किया था।

क्यों दूसरे की संपत्ति को सिद्धि कुमारी ने बताई अपनी

अब संपत्ति का यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सिद्धि कुमारी की बुआ और राज परिवार की सदस्य राज्यश्री ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करवाई है।निर्वाचन अधिकारी को शिकायत देकर राज्यश्री ने बताया है कि सिद्धि कुमारी ने अपनी जिन संपत्तियों का ब्यौरा दिया है उनमें कई संपत्तियां विवादित है इसके बावजूद भी सिद्धि कुमारी उन्हें अपना बता रही है।

अब फैसला चुनाव आयोग लेगा...

राज्यश्री ने हवाला दिया है कि संपत्तियों रिहायशी है लेकिन उनके वर्तमान में कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यश्री ने परिवार की माउंट आबू और अन्य जगहों में स्थित संपत्ति में भी खुद का हिस्सा होना बताया है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिरकार निर्वाचन विभाग इस पर क्या फैसला लेता है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी