Published : Dec 03, 2023, 06:15 AM ISTUpdated : Dec 04, 2023, 04:49 AM IST

राजस्थान चुनाव रिजल्ट 2023: भाजपा ने जीते 115 सीटें, अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा

सार

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां भाजपा को बड़ी जीत मिली है। पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली है। 

09:20 PM (IST) Dec 03

अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "आज राजस्थान की जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र जी से भेंट कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।"

 

 

 

07:46 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 69 सीट जीते हैं। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1, आरएलडी 1 और निर्दलीय 8 सीटों पर जीत गए हैं।

 

07:44 PM (IST) Dec 03

17 मंत्री हार गए चुनाव

  • बीडी कल्ला (​शिक्षा मंत्री), सीट- बीकानेर प​श्चिम
  • परसादीलाल मीणा (चिकित्सा मंत्री), सीट-लालसोठ
  • रामलाल जाट (राजस्व मंत्री), सीट मांडल
  • प्रमोद भाया (खनन मंत्री), सीट-अंता
  • विश्वेंद्र सिंह (पर्यटन मंत्री), सीट- डीग कुम्हेर
  • रमेशचंद मीणा (पंचायत राज मंत्री), सीट- सपोटरा
  • उदयलाल आंजना (कॉपरेटिव मंत्री), सीट- निम्बेहड़ा
  • प्रताप सिंह खाचरियावास (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति), सीट- सिविल लाइंस
  • साले मोहम्मद (अल्पसंख्यक विभाग), सीट- पोकरण
  • ममता भूपेश (महिला एवं बाल विकास), सीट- सिकराई
  • भजनलाल जाटव (पीडब्लूडी मंत्री), सीट- वैर
  • गोविंद राम मेघवाल (आपदा प्रबंधन मंत्री), सीट- खाजूवाला
  • शकुंतला रावत (उद्योग मंत्री), सीट-बानसूर
  • जाहिदा खान (विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी स्वतंत्र), सीट-कांमा
  • भंवरसिंह भाटी (ऊर्जा स्वतंत्र), सीट- कोलायत
  • राजेंद्र सिंह यादव (उच्च ​शिक्षा स्वतंत्र), सीट कोटपूतली
  • सुखराम ​विश्नोई (श्रम स्वतंत्र), सीट- साचौर

 

07:37 PM (IST) Dec 03

गहलोत सरकार के नौ मंत्री जीते

  • अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री), 26396 वोट से जीते, सीट- सरदारपुरा
  • शांतिकुमार धारीवाल (डीएलबी मंत्री), 2486 वोट से जीते, सीट- कोटा उत्तर
  • महेंद्र सिंह मालवीय (जल संसाधन मंत्री), 41355 वोट से जीते, सीट- बागीदौरा
  • टीकाराम जूली (सामाजिक न्याय मंत्री), 27333 वोट से जीते, सीट-अलवर रूरल
  • बृजेंद्र सिंह ओला (परिवहन मंत्री), 28863 वोट से जीते, सीट- झुंझूनूं
  • मुरारीलाल मीणा, (एग्रीक्लचर मार्केटिंग स्वतंत्र प्रभार), 31204 वोट से जीते, सीट- दौसा
  • अर्जुन सिंह बामनिया, (ट्राइवल एरिया स्वतंत्र प्रभार), 1400 वोट से जीते, सीट- बांसवाड़ा
  • सुभाष गर्ग (तकनीकि ​शिक्षा स्वतंत्र), 5180 वोट से जीते, सीट- भरतपुर
  • अशोक चांदना (खेल एवं युवा स्वतंत्र), 45004 वोट से जीते, सीट- हिंडौली

 

06:39 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 104 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान में भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 11 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 60 सीट जीत लिए हैं और 9 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1, आरएलडी 1 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं। 5 सीटों पर निर्दलीय को जीत मिली है।

06:05 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 91 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान में भाजपा को 91 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 24 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 52 सीट जीत लिए हैं और 16 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय को जीत मिली है।

 

05:48 PM (IST) Dec 03

अशोक गहलोत बोले- अपनी योजनाएं जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहें

अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया, "राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।"

 

 

05:42 PM (IST) Dec 03

अशोक गहलोत ने कहा- हार का विश्लेषण करेंगे

अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। नेतृत्व ने जमकर यहां कैम्पेन किया। हमारी योजनाएं इतनी शानदार थीं कि हमें उम्मीद थी कि इन योजनाओं के आधार पर, आगे जो हमने वादे किए उसके आधार पर और हमने जो कानून पास किए उसके आधार पर बात बनेगी, नहीं बन पाई। हम हार के कारणों को देखेंगे। हमारी सरकार गिराने की कोशिश की गई। मुझे लगा था कि लोग पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बदला लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि जनता इसे समझ नहीं पाई।"

 

05:27 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 75 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान में भाजपा को 75 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 40 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 41 सीट जीत लिए हैं और 28 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 2 सीट जीत लिया है और 1 सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं। 3 निर्दलीय को जीत मिली है।

04:56 PM (IST) Dec 03

अशोक गहलोत बोले- चौंकाने वाले नतीजे आए

अशोक गहलोत ने कहा कि वे जनादेश को स्वीकार करते हैं। चुनाव के नतीजों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, “जो नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों में ऐसा हुआ। आने वाले दिनों में देखेंगे कि ऐसा क्यों हुआ।”

04:26 PM (IST) Dec 03

राज्यवर्धन राठौड़ 50,167 वोट से जीते

भाजपा सांसद और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ को 50,167 वोट से जीत मिली है। उन्हें कुल 1,47,913 वोट मिले।

 

04:05 PM (IST) Dec 03

भाजपा ऑफिस पहुंचीं वसुंधरा राजे

भाजपा नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जयपुर स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचीं हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया।

 

04:02 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 26 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान में भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 88 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 14 सीट जीत लिए हैं और 56 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं। एक निर्दलीय को जीत मिली है।

 

03:34 PM (IST) Dec 03

53,193 वोटों से जीत गईं वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे 53,193 वोटों के अंतर से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 1,38,831 वोट मिले।

 

03:26 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को 20 सीटों पर मिली जीत, 94 पर आगे

राजस्थान में भाजपा को 20 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 94 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 7 सीट जीत लिए हैं और 63 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं। एक निर्दलीय को जीत मिली है।

03:21 PM (IST) Dec 03

कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश कर रहे नेता

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के अन्य नेता जयपुर में पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे हैं। नेता कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

02:50 PM (IST) Dec 03

शाम 5:30 बजे इस्तीफा देंगे CM अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा देंगे। सीएम के साथ कई मंत्री भी राज्यपाल के पास जाएंगे।

 

02:45 PM (IST) Dec 03

राज्यवर्धन राठौड़ बोले-पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं

भाजपा सांसद और झोटवाड़ा से उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। वह हमारे नेता और प्रेरणा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, झोटवाड़ा और राजस्थान के लोगों को धन्यवाद देता हूं। विधायक के रूप में चुने जाने के बाद मुझे राजस्थान की सेवा करने का मौका मिला है। इस जीत का श्रेय पीएम मोदी की अथक मेहनत को जाता है। जिस भरोसे के साथ उनकी योजनाएं घर-घर पहुंचती हैं उसी के आशीर्वाद से बीजेपी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर रही है।"

 

02:40 PM (IST) Dec 03

वसुंधरा बोलीं- यह मोदी की गारंटी की जीत

वसुंधरा राजे ने चुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह पीएम की गारंटी की जीत है।

 

02:26 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा को तीन सीटों पर मिली जीत, 110 पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 3 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 110 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 9 सीटों पर आगे हैं।

02:02 PM (IST) Dec 03

मुकुंदाचार्य-दीया कुमारी को मिली जीत

जयपुर के हवामहल सीट से भाजपा के बाल मुकुंदाचार्य जीत गए हैं। विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी ने जीत दर्ज की है। बगरू सीट से भाजपा के कैलाश वर्मा जीते हैं। किशनपोल सीट से कांग्रेस के अमीन कागजी जीते हैं। वहीं, आदर्श नगर सीट से कांग्रेस के रफीक खान जीत रहे हैं। इन सीटों के लिए औपचारिक घोषणाएं बाकि हैं।

 

01:16 PM (IST) Dec 03

राजस्थान में 111 सीटों पर भाजपा आगे

भाजपा राजस्थान में 111 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 73 सीटों पर बढ़त है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। बीएसपी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2 और निर्दलीय 9 सीटों पर आगे हैं।

01:00 PM (IST) Dec 03

प्रह्लाद जोशी बोले-124 पार करेंगे

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राजस्थान प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, "लोगों ने भाजपा, सकारात्मक प्रतिबद्धता और पीएम मोदी के नेतृत्व को वोट दिया है। लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा फर्जी वादे करती रही है, लोगों ने इसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में देखा है। हम राजस्थान में कम से कम 124 (सीटें) पार करेंगे।"

 

12:14 PM (IST) Dec 03

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे जयपुर

राजस्थान के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक बीएस हुड्डा, मुकुल वासनिक और शकील खान जयपुर पहुंचे। रुझानों पर वासनिक ने कहा, "ये शुरुआती रुझान हैं। नतीजे सामने आने दीजिए। फैसला आना शुरू होगा तब हम बात करेंगे।"

 

11:44 AM (IST) Dec 03

राजस्थान में भाजपा बहुमत के पार

रुझानों के अनुसार राजस्थान में भाजपा को बहुमत से अधिक सीटें मिलती दिख रहीं हैं। 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 100 है। भाजपा को 116 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस के उम्मीदवार 62 सीटों पर आगे हैं।

 

11:41 AM (IST) Dec 03

भाजपा ऑफिस में मनाया जा रहा जश्न, देखें वीडियो

जयपुर स्थित पार्टी ऑफिस में भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां ढोल-नगारे बजाए जा रहे हैं। लोग पार्टी के झंडे लहराकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

11:11 AM (IST) Dec 03

भाजपा 106, कांग्रेस 72 पर आगे

वोटों की गिनती शुरू हुए तीन घंटे हो गए हैं। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलती दिख रही है। पार्टी 106 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है।

 

10:54 AM (IST) Dec 03

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगी। बीजेपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल करेगी। यह हमारे द्वारा किए गए काम के कारण है। पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में बदलाव लाएंगे।"

10:43 AM (IST) Dec 03

भाजपा ऑफिस में जश्न शुरू

राजस्थान में पार्टी को जीत मिलती देख जयपुर स्थिति भाजपा ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है। यहां ढोल-नगारे बजाए जा रहे हैं। लोग नाच रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने पहुंचे हैं।

 

10:36 AM (IST) Dec 03

राज परिवार के सदस्यों को मिल रहा जनता का प्यार

राजस्थान में राज परिवार के सदस्यों को जनता का प्यार मिल रहा है। इस बार राज परिवार से जुड़े छह नेताओं को टिकट दिया गया था। सभी अपनी-अपनी सीट से आगे हैं। विद्याधर नगर से दिया कुमारी, झालारापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नाथद्वारा से विश्वराज सिंह, लाडपुरा कोटा से कल्पना सिंह, बीकानेर पूर्व सिद्धी कुमारी और भरतपुर से विश्वेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं।

 

10:31 AM (IST) Dec 03

भाजपा के दो संत आगे

भाजपा ने राजस्थान में तीन संत-महंत को टिकट दिया था। तिजारा से बालकनाथ और पोकरण से महंत प्रताप आगे चल रहे हैं। वहीं, हवामहल सीट से बाल मुकुंदाचार्य पीछे चल रहे हैं।

 

10:30 AM (IST) Dec 03

डीडवाना से निर्दलीय प्रत्याशी युनुस खान आगे

डीडवाना से निर्दलीय प्रत्याशी युनुस खान आगे चल रहे हैं। वह राज्य में भाजपा के इकलौते मुस्लिम नेता थे। पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे। वह वसुंधरा राजे के बेहद नजदीकी हैं।

 

10:21 AM (IST) Dec 03

रुझानों में भाजपा को बहुमत

राजस्थान में रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलती दिख रही है। पार्टी 103 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 79 सीटों पर आगे हैं। यहां विधानसभा के 200 सीट हैं। 199 सीटों पर चुनाव हुआ है। बहुमत का आंकड़ा 100 है।

 

10:18 AM (IST) Dec 03

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे

जयपुर के झोटवाड़ा सीट से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे चल रहे हैं। यहां 6 राउंड की गिनती हो गई है। कांग्रेस के अभिषेक 9330 वोटों से आगे हैं। उन्हें 32718 वोट मिले हैं। राज्यवर्धन राठौड़ को 23388 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी आशु सिंह सुरपुरा को 18494 वोट मिले हैं।

 

10:12 AM (IST) Dec 03

मंत्री प्रसादी लाल मीणा पीछे

राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर प्रसादी लाल मीणा पीछे चल रहे हैं। वह लालसोट सुरक्षित विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

 

09:46 AM (IST) Dec 03

107 पर बीजेपी, 80 पर कांग्रेस आगे

राजस्थान के शुरुआती रूझान में बीजेपी आगे चल रही है। पार्टी को 107 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 80 और अन्य 12 सीटों पर आगे है।

 

09:43 AM (IST) Dec 03

जयपुर के तीन सीटों पर बीजेपी पीछे

जयपुर के आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। इन सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया था।

 

09:41 AM (IST) Dec 03

शिव से रविंद्र सिंह भाटी आगे

राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी आगे हैं। यहां से कांग्रेस ने अमीन खान और भाजपा ने स्वरूप सिंह खारा को मैदान में उतारा है।

09:31 AM (IST) Dec 03

दीया कुमारी ने गोविंद देवजी मंदिर में की पूजा

राजस्थान में वोटों की गिनती के बीच भाजपा सांसद और विद्याधर नगर से उम्मीदवार दीया कुमारी ने जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की।

09:24 AM (IST) Dec 03

सचिन पायलट 240 वोट से पीछे

राजस्थान में भाजपा 100, कांग्रेस, 79 और अन्य 14 सीटों पर आगे है। टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट 240 वोट से पीछे हो गए हैं।