वेलेंटाइन डे पर सरहद पार मोहब्बत! पाकिस्तानी दुल्हनों को भा रहे भारतीय दूल्हे

Published : Feb 14, 2025, 03:03 PM IST
वेलेंटाइन डे पर सरहद पार मोहब्बत! पाकिस्तानी दुल्हनों को भा रहे भारतीय दूल्हे

सार

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की नई इबारत लिखी जा रही है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में भारतीय युवकों और पाकिस्तानी युवतियों की शादियां बढ़ रही हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों में नई उम्मीद जगा रही हैं।

Rajasthan cross-border wedding: भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, राजस्थान में प्यार की एक नई कहानी लिखी जा रही है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में हाल के वर्षों में भारतीय युवकों और पाकिस्तानी युवतियों की शादियों में इजाफा हुआ है। ये रिश्ते न केवल दो दिलों को जोड़ रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और सद्भावना की नई उम्मीद भी जगा रहे हैं।

India-Pakistan marriage रिलेशन के 5 अहम किरदार

1. मुजम्मिल और उरुज 

लॉकडाउन में शुरू हुई ऑनलाइन मोहब्बत, शादी के बाद पहली मुलाकात जोधपुर के मुजम्मिल और पाकिस्तान की उरुज फातिमा की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन हुई दोस्ती शादी में बदल गई। 2 जनवरी 2023 को दोनों की शादी हुई, लेकिन वीज़ा प्रक्रियाओं के कारण दोनों की पहली मुलाकात शादी के 138 दिन बाद हो सकी। अब दोनों जोधपुर में एक साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें… iPhone, डायमंड रिंग, लग्जरी गिफ्ट्स...फिर Girlfriend ने शादी से पहले दिया धोखा

2. कराची की अमीना बनी जोधपुर के अफजल की दुल्हन

ऑनलाइन निकाह ने बढ़ाई खुशियां जोधपुर के अफजल और कराची की अमीना की शादी इंटरनेट के जरिए हुई। वीज़ा न मिलने के कारण दोनों ने वर्चुअल निकाह किया। कराची में बैठी अमीना ने जब ‘कबूल है’ कहा, तो दोनों परिवारों की आंखें खुशी से नम हो गईं।

3. सिंध की नीता बनीं टोंक के राजघराने की बहू 

8 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता नीता कंवर, जो 2001 में पाकिस्तान से भारत आई थीं, ने 2011 में टोंक जिले के नटवाड़ा राजघराने के पुण्य प्रताप करण से शादी की। उनके माता-पिता शादी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनका रिश्ता भारत-पाक संबंधों की मजबूती का प्रतीक बन गया। नीता ने राजस्थान में चुनाव भी जीता और उन्हें भारतीय नागरिकता पाने में 8 साल लगे।

4. हनुमानगढ़ के उदयवीर और पाकिस्तान की नीतू राज 

राजपूत परिवारों की अनोखी शादी 2024 में हनुमानगढ़ के ठाकुर किशोर शेखावत के बेटे उदयवीर सिंह की शादी पाकिस्तान के उमरकोट की नीतू राज से हुई। जयपुर में हुए ग्रैंड रिसेप्शन ने इस शादी को और भी खास बना दिया।

5. जैसलमेर के महेंद्र सिंह भाटी और पाकिस्तानी दूल्हन मीना

पाकिस्तानी दुल्हनों के परिवार भी भारत में बसने के इच्छुक! पाकिस्तान की मीना, जिन्होंने हाल ही में जैसलमेर के महेन्द्र सिंह भाटी से शादी की, अब अपने परिवार के साथ राजस्थान में बसने की योजना बना रही हैं। उनके पिता गणपत सिंह सोढ़ा पहले ही जोधपुर में रह रहे हैं और अब स्थायी रूप से भारत में रहने का मन बना चुके हैं।

प्यार ने फिर तोड़ी सरहदें! भारत-पाक रिश्तों में नई उम्मीद

भारत-पाक रिश्तों में नई उम्मीद इन शादियों ने न केवल प्रेम की ताकत को दर्शाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि प्यार किसी सीमा का मोहताज नहीं होता। राजस्थान के इन अनोखे रिश्तों ने भारत-पाकिस्तान के बीच एक नई दोस्ती और विश्वास का संदेश दिया है। क्या आने वाले समय में ये रिश्ते दोनों देशों के बीच सौहार्द बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे? यह देखने वाली बात होगी।

 

यह भी पढ़ें… शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी आज, जानिए खास बातें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ajmer Horror: युवक को पेड़ से बांधा, जूते पहनाए-पेशाब पीने को किया मजबूर
Kota Horror: कोटा में C-सेक्शन के बाद 4 महिलाओं की मौत, डिब्बे में मिली बच्चेदानी? मचा हड़कंप