राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: कई मंत्री-विधायक रहे नेता बीजेपी में शामिल!

Published : Mar 10, 2024, 12:53 PM ISTUpdated : Mar 10, 2024, 12:55 PM IST
Rajasthan Many Congress leaders join BJP

सार

लोकसभा चुनाव के लिए कभी इलेक्शन कमीशन चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकती है। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। अब कभी भी अचार संहिता लागू हो सकती है। इसी बीच राजस्थान में कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल।

जयपुर. राजस्थान सहित देशभर में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लग सकती है। राजस्थान में करीब एक दर्जन सीटों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित भी कर चुकी है। इसी बीच राजस्थान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि राजस्थान की राजनीति में दिग्गज नेताओं की श्रेणी में आने वाले करीब आधा दर्जन नेता आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार में मंत्री और विधायक रह चुके

बीजेपी में जाने वालों में नागौर के विजयपाल मिर्धा, रिछपाल मिर्धा, लालचंद कटारिया, आलोक बेनीवाल, राजेंद्र यादव, रामपाल शर्मा और खिलाड़ीलाल बैरवा हैं जो आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं । सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इनमें से कई नेता तो ऐसे हैं जो पिछली कांग्रेस सरकार के समय मंत्री और विधायक रह चुके हैं। वही डेगाना के विजयपाल मिर्धा और रिछपाल मिर्धा ने तो राजधानी जयपुर में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया है। जहां वह अपने समर्थकों को संबोधित भी करने वाले हैं।

तो सचिन पायलट भी बोल पड़े...

कांग्रेस के नेताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव के पहले हर बार यह होता है कि कई लोग पार्टी में आते हैं और कई लोग पार्टी से जाते हैं। लेकिन राजनीतिक जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी