पाली में भाई ने क्यों काट दी भाई की गर्दन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Published : Jul 19, 2024, 12:12 PM ISTUpdated : Jul 19, 2024, 12:41 PM IST
pali murder

सार

राजस्थान के पाली जिले में भाई ने भाई की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी और उसे घटना का रूप दे दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले की तह तक जाकर बड़ा खुलासा किया है।

पाली. राजस्थान के पाली जिले के कोसेलाव गांव में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो शक की सुई बड़े भाई पर ही जाकर टिक रही थी। ऐसे में जब सख्ती बरती तो उसने खुद हत्या की वारदात को कबुल किया।

ये था मामला

दरअसल कोसेलाव गांव में दो भाई अपने परिवार के साथ रहते थे। लेकिन दोनों की आपस में नहीं पटती थी, छोटा भाई बहादुर सिंह अक्सर अपने बड़े भाई गजेंद्र सिंह को धमकी देता था कि सामने मत आ नहीं तो मार दूंगा। इस बात से बड़े भाई को डर हो गया कि कहीं ये मुझे मार न दे। इसी डर की वजह से 15 जुलाई को बड़े भाई गजेंद्र सिंह ने छोटे भाई बहादुर सिंह उम्र 30 साल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसे मार दिया है।

पुलिस ने की जांच

हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद तीन दिन के अंदर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या के साथ ही पुलिस को गुमराह करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। इस मामले की जांच पाली जिले की तखतगढ़ थाना पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें : 14 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई नाबालिग, राजस्थान में बुआ की बेरहमी

बहादुर सिंह की नहीं हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि मृतक बहादुर सिंह की उम्र 30 साल थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका शव 15 जुलाई को खुद के कमरे के बाहर खून में लथपथ मिला था। क्योंकि उसके भाई ने ही उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी थी। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि किसी से पुरानी रंजिश भी नहीं थी। इसके बाद उसके भाई से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ। आरोपी गजेंद्र सिंह शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गाड़ी में चिपकी लाशें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी