कौन है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई, जिसकी मौत के बाद धड़ल्ले से बढ़ रहे फॉलोअर्स

Published : Feb 29, 2024, 04:45 PM IST
Anamika Bishnoi

सार

राजस्थान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की मौत के बाद भी उनके 27 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए है। क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन थी अनामिका बिश्नोई और क्यों कि पति ने उसकी हत्या। 

फलोदी. राजस्थान के फलोदी जिले में रहने वाली अनामिका बिश्नोई पिछले 4 दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। क्योंकि फलोदी के कुमारो का बास निवासी अनामिका बिश्नोई की रविवार को उसके पति महीराम ने हत्या कर दी थी। महीराम मूल रूप से बीकानेर जिले का रहने वाला है और वह पत्नी की हत्या करने के लिए ही फलोदी आया था। दोनों के बीच में पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 13 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। 5 साल से अनामिका अपने पति महीराम से अलग अपने पिता के घर रह रही थी।

मायके में दुकान खोलकर बैठी थी अनामिका

अनामिका विश्नोई को उसके पिता ने जीवन यापन करने के लिए फलोदी जिले में ही रेडीमेड गारमेंट की एक दुकान खोल कर दी थी। जिसमें अनामिका व्यापार करती थी और अपना खर्च चलाती थी। रविवार को महीराम ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अनामिका सोशल मीडिया पर राजस्थानी गानों पर रील बनाती थी और अच्छी खासी फेमस थी।

अचानक बढ़ने लगे फॉलोअर्स

रविवार को जिस समय अनामिका की हत्या उसकी दुकान में की गई उसे समय इंस्टाग्राम पर अनामिका के 1 लाख 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उसकी मौत की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से फैली, अचानक फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लग गई। कल रात तक अनामिका के 27000 नए फॉलोअर जुड़ गए हैं। अब फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 32 हजार से भी ज्यादा हो गई है।

अनामिका के बारे जानना चाहते हैं लोग

दरअसल सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना रहने के कारण अनामिका के बारे में जानने के लिए लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर सर्च किया और उसे फॉलो करने लगे। इस बीच अनामिका के पति महीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मां की मौत और पिता की जेल जाने के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। अनामिका के दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की उम्र करीब 5 साल है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल