रेगिस्तान बना बर्फिस्तान: राजस्थान में झमाझम हुई बारिश, फरवरी के महीने में ओले गिरे

Published : Feb 27, 2024, 06:37 PM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 06:38 PM IST
Rajasthan weather news

सार

फरवरी के महीने में बारिश जैसा मौसम हो गया। मंगलवार को राजस्थान में कई जगहों पर आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहीं-कही ओले भी गिरे।

जयपुर. राजस्थान में सर्दी वापस लौट आई है । सर्दी के साथ ही बारिश ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है । राजस्थान के कई शहरों में आज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चली और कई घंटे बारिश भी हुई है। बारिश में जमकर ओले गिरे हैं , जिससे फसलों को भी नुकसान हुआ है । मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद है। उसके बाद तीन-चार दिन राहत रहेगी और फिर रविवार 2 मार्च से आगामी कुछ दिनों के लिए मौसम में फिर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

धौलपुर, भरतपुर , जयपुर, सवाई माधोपुर का मौसम बिगड़ा

जयपुर में स्थित मौसम विभाग के अनुसार बीती रात से लेकर आज सवेरे सीकर, हनुमानगढ़, गंगानगर , जैसलमेर , चुरू जिले में बारिश हुई है। साथ ही अलवर में भी बारिश दर्ज की गई है। अलवर के अलावा धौलपुर, भरतपुर , जयपुर, सवाई माधोपुर जिलों में बादल छाए रहने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन कायम रखा

राजधानी जयपुर में बारिश नहीं हुई , लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन कायम रखी । जयपुर में 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। पाली, सीकर , जैसलमेर , जोधपुर और आसपास के जिलों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले महीने की शुरुआत में और स्ट्रांग वेदर सिस्टम देखने को मिलेगा । शनिवार या रविवार को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है । आज सवेरे बारां और जैसलमेर जिले के कई क्षेत्रों में ओले गिरे , जिससे फसलों को नुकसान हुआ।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल