IRCTC : सिर्फ 18,600 में कीजिए पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, काशी और अयोध्या के दर्शन

Published : Jul 30, 2025, 06:23 PM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 07:05 PM IST
amrit bharat train patna to delhi

सार

IRCTC  Tour Package : मानसून सीजन में IRCTC शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आई है। इस आध्यात्मिक यात्रा में ‘भारत गौरव ट्रेन’ से पुरी, गंगासागर, ज्योतिर्लिंग और अयोध्या के दर्शन कर सकते हैं। इसलिए महज आपको 18,600 रुपए देने होंगे। 

IRCTC News : अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे यानि  आईआरसीटीसी आपके लिए शानदा और बेस्ट आध्यात्मिक टूर पैकेज लेकर आई है। यह यात्रा ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के जरिए 9 सितंबर 2025 को इंदौर से शुरू होगी। जो कि कुल 10 रात और 11 दिन की होगी।

देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के करें दर्शन

इस यात्रा में आपको देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने को मिलेंगे। यात्रा में पुरी (जगन्नाथ मंदिर), गंगासागर (कोलकाता के पास), बाबा बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और अयोध्या (रामलला दर्शन) जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं।

18,600 रुपए में खाना और  घूमना सब

  • आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को बहुत ही सुविधाजनक और आरामदायक बनाया है।
  •  ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं और इसमें रहने, खाने और घूमने की सारी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
  •  यात्रियों को कहीं भी अलग से कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा।
  •  इस पूरे टूर की कुल कीमत ₹18,600 प्रति व्यक्ति रखी गई है। 
  •  ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने और शाकाहारी भोजन और बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है।

क्या है IRCTC का उद्देशय

आईआरसीटीसी का उद्देश्य इस तरह की ट्रेन यात्राओं के जरिए देश के लोगों को भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है। साथ ही ये यात्राएं उन इलाकों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती हैं।

इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं टिकट बुक

  • इस यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
  •  इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी जानकारी ले सकते हैं: 9321901865, 9321901862, 9321901866, 9321901832। तो देर किस बात की? 
  • इस अनोखी और पवित्र यात्रा का हिस्सा बनें और अपने जीवन को आध्यात्मिक अनुभवों से भर दें।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद