राजस्थान में मां और दो बेटियों की काटी गर्दन, कटे गले से पानी की तरह बहता रहा खून...

Published : Dec 24, 2023, 11:46 AM IST
shocking crime stories

सार

राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों की गर्दन काट डाली

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोधपुर ग्रामीण में एक महिला और उसकी दो बेटियों की गले काट दिए गए ।‌महिला की मौत हो गई है । दोनों बेटियां बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है ।‌ डॉक्टर की पूरी टीम उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच बिलाड़ा थाना पुलिस कर रही है।

घर में अकेली थीं दो बेटियां और मां

बिलाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि लांबा गांव में रहने वाले महेंद्र बिश्नोई के घर में यह घटना हुई है।‌ महेंद्र बिश्नोई ट्रक चलाता है। वह ट्रक लेकर लंबी दूरी के लिए गया हुआ था । इस दौरान महेंद्र की मां परिवार में ही किसी शादी समारोह में गई हुई थी। घर में बहू अंजू और उसकी दो बेटियां ही थी।

मां की मौत-लेकिन बेटियां भी सीरियस

पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे जब अंजू घर को अंदर से लॉक करके सो रही थी, इस दौरान दो बदमाश अंदर घुसे ।‌शायद दोनों चोर थे। उन्होंने जब अंजू के कमरे में घुसकर चोरी करनी चाहिए तो अंजू जाग गई। उन्होंने अंजू के गले पर ताबड़तोड़ वार किए । मौके पर ही अंजू की मौत हो गई । दो बेटियों ने रोना शुरू किया तो दोनों के भी गले काट दिए। दोनों के गले से खून रिसता चला गया। एक बेटी की उम्र 3 साल है दूसरी 6 साल की है ।‌आज तड़के परिवार के लोगों ने जब घर की हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी।‌ पुलिस मौके पर पहुंची तो हालत देखकर पुलिस वालों के भी पसीने आ गए । फिलहाल अंजू के शव को मथुरादास माथुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है । दोनों बेटियों का उपचार किया जा रहा है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच