7वीं क्लास की बच्ची ने दिया बेटे को जन्म, मासूम खुद अभी बच्ची और बन गई मां

Published : Jan 08, 2024, 06:52 PM IST
sirohi news

सार

7वीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह चौंकने वाली घटना राजस्थान के सिरोही जिले की है। जहां 60 साल के बुजुर्ग ने रेप किया और आठ महीने के बाद मासूम मां बन गई।

सिरोही. खबर राजस्थान के सिरोही जिले से है और चौंकाने वाली है। जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया है । परिवार इस छुपाता रहा लेकिन स्कूल से पुलिस को सूचना मिल गई और आबू रोड शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। हालांकि पुलिस भी ज्यादा जानकारी देने से कतरा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जानकारी सामने आई है की बच्ची 8.5 महीने की गर्भवती थी। वह स्कूल पहुंची थी । इस दौरान उसे पेट में तेज दर्द हुआ ।

साढ़े आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बाद हुई डिलीवरी

स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार को इसकी सूचना दी। अस्पताल में जब बच्ची की जांच पड़ताल की गई तो अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। स्कूल के नजदीक ही प्राइवेट अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था। उसने 8.5 महीने की के गर्भ के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

60 साल के एक बुजुर्ग ने मासूम को किया गर्भवती

प्रारंभिक जानकारी में यही सामने आया है कि घर के नजदीक ही रहने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ संबंध बनाए। लेकिन परिजनों ने इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इस पूरे घटना में परिजनों के साथ ही स्कूल प्रशासन की भी भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच