शेखावाटी में आरोपी कर रहा था यह कारनामा: पुलिस ने हथियार के साथ इस शख्स को दबोचा तो हो गया बड़ा खुलासा

Published : Mar 12, 2023, 11:15 AM IST
आरोपी

सार

राजस्थान में पुलिस को लॉरेंस गैंग के एक और व्यक्ति को अरेस्ट किया है। शहर में लॉरेंस गैंग को तैयार करने के लिए इस आरोपी का रोल जानकर तो पुलिस भी एक बार को चौंक गई। अब पूछताछ कर सारे राज जानने में लगी।

सीकर (sikar news). राजस्थान के सीकर जिले में 3 दिसंबर की सुबह हुई गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के मामले में पुलिस अब तक करीब आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गौरतलब है कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली थी। पुलिस ने मामले में रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई बदमाशों को गिरफ्तार भी किया। हाल ही में गैंग से जुड़ा एक पुराना सरधगना भी पुलिस के हाथ लगा था।।

पुराने वांटेड आरोपी ने जो खुलासा किया चौंक गई पुलिस भी

वहीं बीती शाम सीकर जिले की फतेहपुर पुलिस ने गैंग से जुड़े एक आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतेहपुर में पुलिया की तरफ पिस्टल लेकर घूम रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को आरोपी के पास से मिली पिस्तौल में मैगजीन भी मिली। जब पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर लेकर गई तो खुलासे होने पर पुलिस भी चौक गई।

कई आरोपियों को कटवा चुका है फरारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। राजू ठेहट हत्याकांड से जुड़े आरोपी दिनेश जाकर सहित अन्य कुछ आरोपियों को फरारी भी फट गई थी। और वर्तमान में भी कुछ आरोपियों को फरारी कटवा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार और मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आता है। फिलहाल उसका मकसद शेखावाटी में लॉरेंस के गैंग के लिए नए लड़कों को जोड़ना था क्योंकि राजू ठेहट की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होने से गैंग कमजोर पड़ चुकी थी।

इसे भी पढ़े- चर्चित गैंगस्टर राजू ठेहट मौत का मामला: शूटर्स को कांड से पहले 7 मंदिर के दर्शन कराए, गोवा में मस्ती की दी छूट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश