दोस्तों और दुल्हन के कांड से खूब रोया दूल्हा, सुहागरात से पहले ही दिखा दी करतूत

सार

Sikar News : राजस्थान के सीकर जिले दूल्हे के साथ एक तरफ फ्रॉड किया और वहीं दुल्हन भी शादी के बाद यानि सुहागरात से पहले ही अपनी औकात दिखा गई।

जयपुर. राजस्थान के सीकर जिले (Sikar district)से एक और फ्रॉड दुल्हन (Looteri Dulhan) का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार दुल्हन से ज्यादा दर्द उन दोस्तों ने दिया जिनके साथ दूल्हा समय गुजारता था। लाखों रुपए भी ले लिए और दुल्हन एक घंटे के अंदर ही निकल गई। थाने गया तो वहां से भी भगा दिया। बाद में पुलिस ने कोर्ट की दखल के बाद अब केस दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।

सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके का मामला

दरअसल मामला सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके का है। थाना क्षेत्र में रहने वाले ग्यारसी लाल नाम के युवक के साथ धोखा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि उसके दो दोस्त जिनके नाम बद्रीलाल और बनवारी थे, वे अक्सर उससे मिलने आते थे। दोनों दोस्तों ने कहा कि तेरी शादी करा देते हैं, शादी नहीं हो रही है। ऐसे में ग्यारसी लाल ने भी हां कर दी। बताया गया कि करीब चार लाख रुपए देने होंगे लेकिन शादी में कोई खर्च नहीं होगा। फिर चार चार-पांच लोगों की मौजूदगी में ही शादी कर सकते हैं।ग्यारसी लाल तैयार हो गया।

Latest Videos

दोस्तों ने ही कराई डील और दोस्तों ने ही दिया धोखा…

 दोस्तों ने उसे सीमा नाम की एक युवती से मिलाया। कहा कि एक लाख अभी और तीन लाख शादी से पहले देने होंगे। ग्यारसी लाल चार लाख के लिए तैयार हो गया। उसने एक लाख दे दिए और तीन लाख शादी वाले दिन सवेरे दोस्तों को दे दिए। दोपहर में बेहद ही कम लोगों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को दुल्हन को दूल्हे के घर पहुंचा दिया गया। लेकिन उधर दूल्हा सुहागरात की तैयारी कर रहा था और इधर एक घंटे के बाद ही दुल्हन भाग गई। अब उसकी तलाश चल रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Waqf Bill: अंतिम संस्कार से आजादी तक...Anurag Thakur ने विपक्ष को जमकर धोया
Waqf Bill In Lok Sabha: 'इसका विरोध वही करेंगे जो...' दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन का तगड़ा रिएक्शन