राजस्थान चुनाव में ड्यूटी पर आए जवान की दर्दनाक मौत: गोली खोपड़ी को चीरते हुई आरपार

Published : Oct 24, 2023, 11:35 AM IST
sikar news

सार

राजस्थान से सीकर से दिल दहला देने वाली खबर है। जहां विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी सीआरपीएफ के एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। गोली सैनिक की टोड़ी में लगी और खोपड़ी को चीरते हुए आरपार हो गई।

सीकर. खबर राजस्थान के सीकर जिले से है। सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में चुनाव ड्यूटी पर आए सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। चाय की स्टॉल पर चाय पीने के बाद वह अपनी जीप में बैठा ही था कि इसी दौरान उसकी इंसास रायफल से गोली चल गई। फतेहपुर पुलिस इस मामले को हादसा मानकर इसकी जांच कर रही है।

32 साल का था जवान...सीआरपीएफ में था तैनाच

फतेहपुर पुलिस ने बताया कि देवीलाल नाम के जवान की मौत हो गई। वे 32 साल के थे और सीआरपीएफ में तैनात थे। वे पड़ोसी जिले झुझुनूं के रहने वाले थे। सीआरपीएफ की टुकड़ी को सीकर जिले में तैनात किया गया था उसकी टुकड़ी के ये सदस्य थे। फतेहपुर इलाके में गश्त पूरी करने के बाद जब कुछ देर के लिए समय मिला तो देवी लाल नजदीक ही एक चाय की थड़ी पर चाय पीने चला गया। वहां चाय पीकर लौटने के बाद जब जीप में बैठा तो उसके हाथ में उसकी इंसास राइफल थी।

गोली ठोड़ी में जा घुसी और सिर को चीरते हुए निकली

अचानक गोली चल गई। गोली ठोड़ी में जा घुसी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई और सीधे जीप की छत में जा धंसी। धमाके की आवाज सुनने के बाद जब साथी वहां दौड़े तो पता चला कि देवीलाल का खून से लथपथ शरीर जीप में पड़ा था। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल