देश की सबसे महंगी मिठाई: एक किलो 45 हजार की, जानिए क्या है इस स्वीट की खासियत

Published : Oct 30, 2024, 08:54 AM IST
unique sweets

सार

राजस्थान में दीपावली पर ₹45,000 प्रति किलो की स्वर्ण भस्म पाक और ₹30,000 प्रति किलो की चांदी भस्म पाक जैसी अनोखी मिठाइयाँ मिल रही हैं। जयपुर के एक आउटलेट में मिलने वाली इन मिठाइयों को बनाने वाली अंजलि जैन ने विप्रो की नौकरी छोड़कर यह काम शुरू किया।

जयपुर. देशभर में दीपावली के पर्व पर खुशियों का माहौल है। धनतेरस पर गहनों की खरीददारी के बाद अब आज और कल मार्केट में मिठाइयों की खरीद होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में हजारों रुपए किलो की मिठाई मिल रही है। इसकी कीमत केवल 5 से 10 हजार नहीं बल्कि 45 हजार रुपए किलो तक है। इतना ही नहीं यहां हलवे की कीमत भी करीब 30 हजार रुपए हैं। एक पीस बरफी ही कीमत करीब ढाई से तीन हजार रुपए तक की है।

विप्रो की लाखों की जॉब छोड़कर खोली मिठाई की दुकान

यह सब तैयार होते हैं राजधानी जयपुर के गांधी पथ पर स्थित त्यौहार आउटलेट पर। जहां पर स्वर्ण भस्म पाक और चांदी भस्म पाक नाम की मिठाइयां तैयार होती है। इन्हीं की कीमत हजारों रुपए में है। इस आउटलेट की मालकिन अंजलि जैन है। जो पहले आईटी कंपनी विप्रो में जॉब करती थी लेकिन उन्हें जायकों से ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने आउटलेट की शुरुआत कर दी।

आउटलेट के नाम के पीछे भी एक कहानी

अंजलि के ससुराल का परिवार कैटरिंग से जुड़ा था कि ऐसे में परिवार ने भी सपोर्ट किया। अंजलि बताती है कि उनके आउटलेट का नाम त्यौहार ऐसे ही नहीं पड़ा बल्कि इसके पीछे भी एक कहानी है। क्योंकि राजस्थान में काफी त्यौहार आते हैं। यहां घरों में लोग अलग.अलग तरह की मिठाइयां बनाते हैं। ऐसा ही कुछ अंजलि के द्वारा किया गया।

6 महीने रिसर्च के बाद बनाना शुरू किया था स्वर्ण भस्म 

अंजलि बताती है कि उन्हें कुछ यूनिक करना था। ऐसे में उन्होंने स्पेशल मिठाई बनाने की सोची। लोगों की सेहत भी अच्छी रहे। ऐसे में उन्होंने स्वर्ण भस्म और चांदी से तैयार होने वाली मिठाइयों के बारे में जानकारी हासिल की। करीब 6 महीने तक उन्होंने रिसर्च की और इसके बाद स्वर्ण भस्म पाक बनाना शुरू किया जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए किलो है। इतना ही नहीं चांदी भस्म पाक की कीमत करीब 30 हजार रुपए है। इन दोनों मिठाईयां में जो भी सोना और चांदी लगता है वह जयपुर के जौहरी बाजार से आता है।

ऐसे तैयार की जाती है यह मिठाई

आम मिठाई की तरह इन मिठाइयों को तैयार किया जाता है। इसके बाद उसमें सोने और चांदी की भस्म को मिलाया जाता है। 1 किलोमीटर में 1.25 से 1.50 ग्राम भस्म को मिलाया जाता है। इसके बाद उन पर सोने और चांदी का वर्क किया जाता है। 1 किलो मिठाई में करीब 40 पीस आते हैं। हालांकि सोने और चांदी के दामों में कमी होती है तो मिठाई के दाम कम कर दिए जाते है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी