तीर्थ नगरी पुष्कर में ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं विदेशी लड़कियां, डिजिटल वेब मशीन और कैश भी मिला

Published : Oct 28, 2023, 07:03 PM IST
drugs

सार

तीर्थ नगरी पुष्कर में पुलिस ने दो नाइजीरियन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। 

अजमेर। जिले का पुष्कर तीर्थ स्थल जहां पर दुनिया का इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर है। तीर्थ स्थल पुष्कर इसलिए भी फेमस है क्योंकि यह एक बड़ा तीर्थ स्थान है और यहां पर हर साल पुष्कर उत्सव में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आते हैं। इसके साथ ही विदेश से ड्रग और अवैध सामग्री की तस्करी भी होती है। पुलिस ने यहां दो विदेशी लड़कियों को एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है। सिर्फ 65 ग्राम एमडी ड्रग करीब 7 लाख रुपए कीमत की है।‌ फिलहाल दो नाइजीरियन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

दो नाइजीरियन लड़कियों के पास मिला ड्रग
पुष्कर थाना पुलिस ने बताया कि कल देर रात को पुष्कर क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान गुरुद्वारे के नजदीक दो विदेशी लड़कियां बैठी हुई दिखाई दीं।‌ उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो वह वहां से डर कर भागने लगीं लेकिन लेडी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके पास से सफेद रंग का पाउडर बरामद किया गया। डिजिटल वेब मशीन भी मिली और करीब 65000 रुपये कैश मिले। दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों नाइजीरिया की रहने वाली हैं और कुछ दिन पहले ही पुष्कर आई हैं।‌ दोनों के पास से जो ड्रग्स मिली हैं वह बहुत महंगी हैं।

नशा तस्कर सक्रिय रहते हैं पुष्कर मेले में
दरअसल हर साल पुष्कर में जो मेला लगता है उसमें बड़ी संख्या में विदेशी भी आते हैं। इनमें से कई विदेशी पुष्कर में नशा करने के लिए आते हैं। इस दौरान स्थानीय नशा तस्कर अलग-अलग तरह का नशा विदेशियों को उपलब्ध कराते हैं और इसके लिए बहुत महंगे दाम लेते हैं। कई बार मेले के दौरान पुलिस ने छापे मारे हैं और बड़ी मात्रा में नशा भी पकड़ा है।‌ कई बार पहले भी पुलिस ने विदेशियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।‌ 

पढ़ें गंगानगर में फिर मिला पाक ड्रोन, पांच करोड़ की हेराइन का पैकेट भी बरामद

पुष्कर मेले में पुलिस बल तैनात
पुष्कर थाना अधिकारी ने बताया कि इस बार भी बड़ी संख्या में पुष्कर मेले के दौरान पुलिस का बंदोबस्त किया जा रहा है। यह मेला 7 दिन तक चलता है। पुष्कर मेला अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है ,लेकिन नशे के लिए बदनाम भी है। अगले महीने की 24 तारीख से मेला शुरू हो रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी