राजस्थान के कई गांव में दहशत: जंगल में मिल रहे लाशों के टुकड़े, सेना को बुलाया

Published : Sep 21, 2024, 04:55 PM IST
Udaipur News

सार

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में आदमखोर पैंथर ने तीन लोगों की जान ले ली है, जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। पैंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग और सेना विशेष उपकरणों के साथ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

उदयपुर. राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी जंगली जानवर को काबू करने के लिए सेना को बुलाया गया है।  वन विभाग और गांव वाले बैक फुट पर आ चुके हैं और अब फ्रंट फुट पर सेना अपने विशेष उपकरणों के साथ आ चुकी है।  खबर झीलों की नगरी उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र से है।  इस क्षेत्र में पड़ने वाले जंगल में आदमखोर पैंथर ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है।  2 दिन में ही वह तीन लोगों को घसीटकर जंगल में ले गया और उन्हें खा गया ।

आदमखोर पैंथर के आतंक से थर्राया उदयपुर

प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर नरेश सोनी ने बताया शुक्रवार देर रात छला गांव में सेना की छोटी टुकड़ी बुलाई है । आठ सैनिक विशेष उपकरण के साथ पहुंचे हैं।  पैंथर ने गांव के नजदीक 5 किलोमीटर के एरिया में दो पुरुष और एक महिला को 2 दिन के अंदर मार दिया है।  उनके शरीर के कई हिस्सों को उसने खा लिया । इसी पैंथर ने करीब 12 दिन पहले सड़क से गुजर रही एक महिला को भी जंगल में घसीट कर मार दिया था।  दो दिन बाद उसके शव में सिर्फ हड्डियां ही उसके घर वालों को मिल सकी थीं।

दूरबीन और हथियार लेकर खूंखार पैंथर की हो रही सर्चिंग

सेना के अलावा इस पैंथर को काबू करने के लिए उदयपुर ,जोधपुर , राजसमंद जिले से वन विभाग के अधिकारी भी आए हुए हैं।  उन्होंने पूरे गांव के आसपास पांच पिंजरे लगाए हैं , जिनमें बकरे बंद है । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पैंथर बेहद चालाक है।  पिंजरे के नजदीक उसके पग मार्ग दिखे हैं,  लेकिन वह पिंजरे में नहीं आया है।  इस पैंथर की मौजूदगी में लोग समूह में घर से निकल रहे हैं।  शाम के बाद आसपास के सभी गांव में कर्फ्यू का माहौल हो रहा है।  सेना अपनी विशेष दूरबीन और हथियार लेकर उसकी तलाश कर रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट