बूढ़ी सास ने यंग दामाद से संबंध बनाकर किया बच्चा पैदा, 'बेटे को बना दिया ससुर'

Published : Feb 01, 2025, 01:29 PM IST
Unique Love Story

सार

राजस्थान के बाड़मेर में एक सास और दामाद के अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। इस रिश्ते से पैदा हुए बच्चे को उन्होंने मौत के घाट उतार दिया। अब सास की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बाड़मेर. कहते हैं कि प्यार तो अंधा होता है, यह न तो कोई उम्र देखता है और ना ही कोई रिश्ता। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के सरहदी इलाके बाड़मेर से सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी हुई। जिसे सुनकर पुलिस खुद भी हैरान है।

जब सास और दामाद के बने पहली बार संबंध

बाड़मेर के बेड़िया निवासी समु की शादी मीठाराम के साथ हुई थी। दोनों ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन कुछ सालों बाद ही मीठाराम की मौत हो गई। करीब 4 साल पहले समु की शादी गुजरात निवासी पवाराम के साथ हुई। पवाराम घर जमाई रहने लगा। पवाराम ने समु के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

अवैध रिश्ते से बच्चे का जन्म हुआ तो..

इस अवैध रिश्ते के बाद समु ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन इस बारे में किसी को पता नहीं चले ऐसे में दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में समु की मां पुलिस के पास पहुंची है और पुलिस से इस मामले की जांच करने की दरख्वास्त की है।

इस वजह से दोनों के बने अवैध संबंध

दरअसल समु की बेटी मूक बधिर है। वहीं पति की मौत होने के बाद समु भी खुद को अकेला महसूस करने लगी थी। ऐसे में उसकी पवाराम के साथ नजदीकियां बढ़ती चली गई। फिर बात शारीरिक संबंधों तक पहुंच गई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल