स्कूल में लगी थी भीड़, फैली थी हड्डियां-मांस के टुकड़े, वजह ने मचा दिया हड़कंप

Published : Feb 03, 2025, 06:13 PM IST
 banswara government school

सार

बांसवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति के निकाह समारोह और मांस पकाने पर हंगामा। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्कूल खाली करवाया। नियमों के उल्लंघन पर जांच जारी।

बांसवाड़ा. सरकारी स्कूल परिसरों का उपयोग शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए किया जाना कई बार विवाद का कारण बन जाता है। हाल ही में बांसवाड़ा जिले के गढ़ी कस्बे में एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति के निकाह समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए।

बिना अनुमति हो रहा था विवाह समारोह

गढ़ी स्थित राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को एक परिवार ने अपनी बेटी का निकाह समारोह आयोजित किया। बारात डूंगरपुर के सागवाड़ा से आई थी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भोजन की व्यवस्था भी की गई। वहां पर तेज आवाज में डीजे बैंड बज रहा था और पांच बड़ी कढ़ाईयों में मांस पक रहा था।

जैसे ही स्थानीय प्रशासन को इस आयोजन की जानकारी मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के विवाह समारोह हो रहा था। साथ ही, परिसर में मांस पकाने और परोसने की बात भी सामने आई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया स्कूल खाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़ी थानाधिकारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समारोह को रुकवाया। पुलिस की समझाइश के बाद परिवार ने स्कूल परिसर को खाली कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी। उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकारी स्कूल परिसरों का इस तरह उपयोग करना नियमों के खिलाफ है। मामले की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, गढ़ी सीबीईओ महेंद्र सिंह समाधिया ने बताया कि किसी भी समारोह के लिए विभाग से स्वीकृति लेना आवश्यक होता है, जो इस मामले में नहीं लिया गया था।

नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जरूरी

सरकारी स्कूलों में इस तरह के निजी आयोजनों को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि आगे से ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

यह भी पढ़ें-मंडप में दुल्हन ने कराई ऐसी थू-थू, बिना शादी के दूल्हा रोते हुए पहुंचा घर

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच