सौतेले बेटे से था अवैध संबंध, रोड़ा बना पति तो खाने में जहर देकर मार डाला-जयपुर का मामला

Published : Aug 24, 2023, 04:52 PM ISTUpdated : Aug 25, 2023, 02:14 PM IST
poision

सार

राजस्थान के जयपुर में महिला ने सौतेले बेटे के प्यार में पड़कर पति की ही हत्या कर दी। पति के विरोध करने पर महिला ने लौकी की सब्जी में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। खाने के कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।  

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला का अपने सौतेले बेटे के साथ ही अवैध संबंध था। महिला के पति और बेटी को भी इसकी जानकारी थी। महिला के पति ने कई बार दोनों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। विरोध बढ़ा तो महिला ने सौतेले बेटे यानी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 

एक साल पहले हुई हत्या, अब दर्ज कराया मामला
बिंदायक का थाना पुलिस ने महिला रजनी और जीतू नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अशोक नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या करने में उसकी पत्नी रजनी और सौतेले बेटे जितेंद्र का हाथ सामने आया है। घटनाक्रम करीब 1 साल पहले का है, लेकिन मामला कल रात प्रकाश में आया है। अशोक की हत्या उसकी पत्नी रजनी ने लौकी की सब्जी खिलाकर कर डाली।

ये भी पढ़ें Murder in Alwar: नशा करने से रोकने वाली मां को मौत आने तक पीटता रहा बेटा

सौतेले बेटे से अवैध संबंध पर पति की हत्या
अशोक की बेटी योगिता ने पुलिस को बताया कि मां और उनके सौतेले बेटे जितेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। काफी समय से परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी। बेटी ने बताया कि दोनों को उसके पिता ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। कई बार पिता ने मां के साथ सख्ती भी की और घर में उन्हें कैद भी किया लेकिन दोनों के बीच संबंध कायम थे।

ये भी पढ़ें पत्नी के साथ अवैध संबंध के चक्कर में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेता गला फिर जला दिया शव

लौकी सब्जी खाते ही होने लगीं उल्टियां
योगिता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल सितंबर में घर में छोटे भाई गौरव के अलावा और कोई नहीं था। पिताजी कुछ देर पहले ही घर आए थे। मां और भाई जितेंद्र कुछ देर बाद घर लौटे। मां ने पिता के लिए लौकी की सब्जी बनाई। सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही उनको उल्टियां होने लगीं। भाई और मां उन्हें कार में लेकर अस्पताल ले जाने के लिए निकलें, लेकिन 2 से 3 घंटे तक तक सड़कों के ही चक्कर लगाते रहे और धीरे-धीरे पिता की सांसें थम गईं।

बेटी को मिले सबूत तो दर्ज कराया केस
बेटी योगिता और उसके भाई गौरव को उसकी मां और भाई जितेंद्र से जुड़े कुछ सबूत हाथ लगे तो बीती रात उसने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को यह भी बताया गया है कि करीब 30 लाख रुपए जो पिता अशोक कुमार के नाम थे उसकी पत्नी वह भी साथ ले गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 28 घायल