एक प्रेमिका और दो प्रेमी: लव ट्रायंगल में मिली दर्दनाक मौत की सजा, जंगल में शव को नोंच रहे थे कुत्ते

Published : Jan 20, 2023, 11:33 AM IST
dead body

सार

कानपुर के महाराजगंज कस्बे से 4 दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या उसकी बहन के देवर ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि लव ट्रायंगल के कारण बहन के देवर ने ही युवक की गला दबाकर हत्या की है।

कानपुर: य़ूपी के कानपुर में 4 दिन पहले लापता हुए किसान शिवप्रसाद के इकलौते बेटे 22 वर्षीय अनुज पाल की हत्या कर दी गई। सरसौल में महाराजपुर कस्बा निवासी अनुज पाल की लव ट्रायंगल के चलते हत्या की गई है। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ है। बताया गया कि घटना से पहले अनुज पाल और उसकी बहन के देवर मोहित ने शराब पी थी। जिसके बाद मोहित ने अनुज की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस की कई टीमें फरार मोहित की तलाश में दबिश दे रही हैं। बता दें कि पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बीते बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने के आदेश दिए हैं।

पुलिस युवती व उसके परिवार से कर रही पूछताछ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को अनुज अपनी बहन के देवर मोहित के साथ घूमने की बात बोलकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। वहीं बुधवार को रेलवे स्टेशन सरसौल के नजदीक झाड़ियों में अनुज का शव पड़ा मिला। पुलिस जांच में पता चला कि अनुज का एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं कुछ महीने पहले उसी युवती से मोहित का भी संपर्क हो गया था। जब पुलिस ने मोहित और अनुज की कॉल डिटेल्स निकाली तो सामने आया कि दोनों एक दिन में कई बार उसी युवती से बात करते थे। फिलहाल युवती और उसके परिवार समेत 4 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

पुलिस की चार टीमों ने मोहित की तलाश में बर्रा व नौबस्ता में भी दबिश दी है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अनुज की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बुधवार देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन किनारे जंगल में किसान शिवप्रसाद के इकलौते बेटे अनुज पाल का शव मिला था। अनुज दो बहनों में इकलौता था।

फॉरेंसिक टीम को मिली हैरान करने वाली चीजें

रविवार को अनुज बाइक से ढोकरा गांव निवासी अपनी बहन गुड़िया के देवर मोहित उर्फ बड़कू के साथ बाइक से घर से निकला था। घटना के बाद जब दोनों घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उन्हें फोन पर संपर्क किया। लेकिन दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे। बता दें कि राहगीरों ने देखा कि झाड़ियों किनारे पड़े शव को कुत्ते नोंच रहे हैं। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके से दो प्लास्टिक के ग्लास, 2 शराब की बोतलें और सिगरेट की एक डिब्बी बरामद हुई थी।

सहेली के प्यार में पागल सना बनी सोहेल को मिला धोखा, प्रेमिका बोली-दिक्कत है तो फिर से कर लो ये काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम