कांग्रेस पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रियंका गांधी के लिए पढ़ा ये शेर...

Published : Feb 21, 2024, 05:45 PM IST
aacharya pramod

सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को आड़े हाथों लिया। वहीं प्रियंका गांधी को लेकर एक शेर भी पढ़ा…

संभल। पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा से लेकर गठबंधन तक की कहानी को जन्म और श्राद्ध से जोड़कर हमला किया है। इसके साथ ही आचार्य प्रमोद ने कभी अपनी करीबी रहीं प्रियंका गांधी के लिए भी शेर पढ़ा...

कल्किधाम के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी को बुलाया
कल्किधाम के शिलान्यास में पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाकर आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस की नींद ऐसे ही उड़ा दी है। यूपी की राजनीति को लेकर वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी आचार्य प्रमोद ने निशाना साधा है। 

पढ़ें राहुल गांधी ने कहा-वाराणसी में कुछ युवाओं को नशे में धुत सड़कों पर लेटे-रात को नाचते देखा, यूपी का भविष्य नशे में है...

प्रियंका गांधी के लिए पढ़ा शेर
आचार्य प्रमोद प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। वह राजनीतिक सलाहकार के रूप में प्रियंका से हर बात की चर्चा करते थे। कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रियंका गांधी अब उनकी ओर देखते तक नही हैं। ऐसे में कांग्रेस पर निशाना साधने के दौरान उन्होंने कहा कि तोड़ दिया नाता तेरी जुल्फों अदा से, लाख बलखाए अब हमारी बला से।

राहुल गांधी पर बरसे आचार्य प्रमोद
राहुल गांधी पर प्रमोद कृष्णम जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा निकले जाने से पहले उन लोगों के लिए यात्रा निकालनी चाहिए जो उनकी दादी, मां और पिता के लिए खड़े रहे। पहले उन पार्टी सदस्यों के लिए न्याय यात्रा निकालनी चाहिए जो जिनका पार्टी के अंदर ही दम घुट रहा है। उनकी न्याय यात्रा और गठबंधन किसी काम का नहीं होने वाली है।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल