शादी में मचा ऐसा हंगामा की दूल्हे को टांगकर भागने लगे, खाना खा रहे लोगों को लगानी पड़ी दौड़-वीडियो वायरल

Published : May 05, 2023, 08:36 PM IST
agra news  stampede in marriage hall before marriage people running away with groom

सार

यूपी के आगरा में शादी समारोह का ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने कभी नहीं देखा होगा। शादी की रस्मों के बीच अचानक डीजे पर डांस को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। मारपीट होने लगी। हंसी खुशी के माहौल के बीच अफरा तफरी मच गई।

आगरा। यूपी के आगरा में शादी समारोह का ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने कभी नहीं देखा होगा। शादी की रस्मों के बीच अचानक डीजे पर डांस को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। मारपीट होने लगी। हंसी खुशी के माहौल के बीच अफरा तफरी मच गई। हालत इतने खराब हो गए कि कुछ लोग दूल्हे को टांगकर ले गए ताकि लड़ाई झगड़े में कहीं उसे चोट न लग जाए। पूरे हंगामे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। शादी के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैरिज हॉल के पहले तल पर मौजूद थे घराती-बराती

यह घटना आगरा के शाहगंज के एक मैरिज हॉल की है। लड़की यहीं की रहने वाली है। जगदीशपुरा से दूल्हा बारात लेकर आया था। शादी समारोह स्थल के ग्राउंड फ्लोर पर खाने की व्यवस्था की गई थी और पहले फ्लोर पर स्टेज बना था। घराती और बराती दोनों पक्ष के लोग मैरिज हॉल के पहले तल पर मौजूद थे।

डीजे के डांस को लेकर शुरु हुआ विवाद

डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरु हो गई। झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष के लोग मैरिज हॉल के बाहर तक निकल आए। शादी में हंगामा होता देख सड़क से गुजर रहे राहगीर मौके पर रुक गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आलम यह था कि खाना खा रहे लोगों को खुद को बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।

पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दूल्हे को उठा कर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दूल्हे को चोट लगने की आशंका की वजह से वहां से ले जाया जा रहा था। विवाद की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पहुंची ओर दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता कराया। बहरहाल, इस मामले में किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन रोजगार: बांदा में 193 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम