MP जैसा पेशाब कांड UP में भी हुआ: आगरा में युवक ने सिर पर पेशाब किया, जानें पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

Published : Jul 25, 2023, 01:04 PM ISTUpdated : Jul 25, 2023, 01:05 PM IST
up police

सार

मध्य प्रदेश के सीधी का पेशाब कांड लोग भुला भी नहीं पाए थे कि यूपी के आगरा में भी वैसी ही घटना सामने आ गई। यूपी के आगरा में पेशाब कांड के दो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।

Agra Peshab Kand. एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो आगरा का था जिसमें दिखाया गया कि एक युवक जमीन पर बेहोश पड़े घायल व्यक्ति के सिर पर पेशाब कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में और मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वीडियो करीब 30 सेकेंड का है और 3-4 महीने पुराना बताया जा रहा है।

3-4 महीने पुराना है आगरा का पेशाब कांड

वायरल 30 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पहले तो दूसरे व्यक्ति के सिर पर लात मारता है और फि पेशाब कर देता है। इस दौरान उसे गाली देते हुए भी सुना जा सकता है। मौके पर मुख्य आरोप और उसका एक दोस्त था और दोनों गालियां दे रहे हैं। आगरा पुलिस की मानें तो यह वीडियो करीब 3 से 4 महीने पुराना है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि पीड़ित ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। तब युवक की पहचान आदित्य के तौर पर की गई और यह भी पता चला कि यह करीब 3 से 4 महीने पुराना वीडियो है। मुख्य आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें

निर्भया रेप कांड को मणिपुर हिंसा से जोड़ने पर फंसी कांग्रेस, सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट हो गया ट्रोल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान