रातभर तड़पती रही कांटों में फेंकी गई किशोरी, आरोपियों की कहानी पर पुलिस का शक बरकरार

Published : Mar 12, 2023, 11:47 AM ISTUpdated : Mar 12, 2023, 01:12 PM IST
agra news

सार

यूपी के आगरा में दरिंदगी के बाद कांटों ने फेंकी गई किशोरी का इलाज जारी है। इस बीच डॉक्टरों की ओऱ से बताया गया कि किशोरी को ठीक होने में महीनों का समय लगेगा।

आगरा: होली खेलने के दौरान 15 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। किशोरी बेहोशी की हालत में मांगरौल गुर्जर में सड़क के किनारे पड़ी मिली। आरोपितों ने बताया कि रेप के बाद किशोरी को जान से मारने की कोशिश की गई थी। उसे सड़क से 200 मीटर अंदर जंगल में कांटों के बीच फेंका गया। हालांकि किशोरी रातभर वहां तड़पती रही और किसी तरह से घिसटते हुए सड़क पर आई। इसके बाद राहगीर दूधिए ने इस घटना को लेकर परिजनों को सूचना दी।

किशोरी के हाथ-पैर और कई अन्य जगह थे चोट के निशान

आपको बता दें कि किशोरी के चेहरे, सिर, हाथ और पैर पर कांटों के घाव है। वहीं जंगल से घिसटने के चलते उसके हाथ और पैर भी छिल गए हैं। किशोरी ने दूधिए को अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया और इसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसने भी किशोरी को इस हालत में देखा वह दंग रह गया। वहीं बेटी का यह हाल देख मां भी रो पड़ी। उसने बेटी के शरीर से कांटों को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुई। बाद में पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई औऱ डॉक्टरों ने उसके कांटे निकाले। बेटी की मां का सिर्फ यही कहना था जिसने भी ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी को पूरी तरह से ठीक होने और इस ट्रामा से बाहर आने में महीनों का समय लगेगा।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस ने किशोरी के साथ दरिंदगी औऱ हत्या के प्रयास के आरोपी में किरावली निवासी गणेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद दूसरे आरोपी की संतोष की भी गिरफ्तारी की गई। गणेश ने बताया कि उसकी गांव में ही रिश्तेदारी है। किशोरी से उसके 4 माह से दोस्ती थी। वह उसे दोस्त के साथ घुमाने ले गया था। हालांकि उसके द्वारा रेप की घटना को कबूल नहीं किया जा रहा है।

आरोपी बता रहे हैं अलग-अलग बातें

घटना को लेकर डीसीपी सिटी विकास कुमार ने जानकारी दी कि गणेश अपने दोस्त संतोष के साथ आगरा आया हुआ था। यहां गणेश की मोबाइल पर किशोरी के साथ बातचीत हुई। वहीं से वह किशोरी को बाइक से रुनकता लेकर गया। रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद वह किशोरी को छोड़ने गांव के बाहर तक आया। हालांकि किशोरी साथ चलने की जिद करने लगी। इसी को लेकर वहां मारपीट हुई और किशोरी का सिर पेड़ से टकरा गया। किशोरी के गिरने के बाद गला दबाकर ईंट से सिर पर प्रहार किया गया। आरोपी उसे मरा समझकर जंगल में छोड़ आए। हालांकि आरोपियों के द्वारा अलग-अलग बातें बताई जा रही हैं। इसी के चलते आरोपियों की कहानी को पुलिस सही नहीं मान रही है।

अब अतीक अहमद पर कसेगा ईडी का शिकंजा, पलटी जा रही फाइलें, जल्द होगा बड़ा एक्शन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ