कानपुर देहात में आग का गोला बनी झोपड़ी, दंपती और बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले, अपनों को बचाने के लिए झुलसी बुजुर्ग

Published : Mar 12, 2023, 10:18 AM IST
kanpur

सार

यूपी के कानपुर देहात में एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस आग में 5 लोग जिंदा जल गए। वहीं इस बीच अपनों को बचाने के लिए आई बुजुर्ग भी झुलस गई। बुजुर्ग का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

कानपुर: रूरा थाना इलाके में एक गांव में शनिवार को देर रात एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दंपती और उसके तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं इस आग से दंपती की मां भी झुलस गई है। मामले को लेकर डीएम और एसपी ने मौके पर जाकर जायजा लिया।

शॉर्ट सर्किट के चलते चलती थी आग

घटना के बाद डीएम ने पीड़ित मां को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलवाने की बात कही है। बताया कि देर रात झोपड़ी में आग लगने के बाद रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा निवासी 25 वर्षीय मजदूर सतीश, 22 वर्षीय पत्नी काजल, 7 वर्षीय बेटा सन्नी, 4 वर्षीय संदीप, 2 वर्षीय बेटी गुड़िया और 49 वर्षीय मां रामश्री हादसे का शिकार हुई। शनिवार की रात में दो बजे रामश्री झोपड़ी के बाहर सो रही थी। जबकि सतीश परिवार के अन्य लोगों के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

अपनों को बचाने के प्रयास में झुलस गई बुजुर्ग

इसके बाद देखते ही देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे लोग बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला। बताया गया कि आग में रामश्री ने अपनों को बचाने का प्रयास किया और वह भी झुलस गई। घटना की जानकारी लगते हैं डीएम नेहा जैन, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, फॉरेंसिंग टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी शवों को लोडर की मदद से मोर्चरी भिजवाया गया। वहीं इस बीच हादसे में घायल बुजुर्ग रामश्री का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डीएम नेहा जैन ने बताया कि हादसे में दंपती और तीन बच्चों की मौत हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

देर रात मैनपुरी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी में 1 बदमाश हुआ घायल, 5 की हुई गिरफ्तारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बंगाल में योगी का जलवा! रोड शो में उमड़ी भीड़ ने तोड़े रिकॉर्ड, हर तरफ गूंजा ‘योगी-योगी’
OBC छात्रों के लिए राहत: 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति, ट्रांसजेंडर भी शामिल