विदाई के वक्त दुल्हन ने दिया ऐसा ताना, दूल्हा बौखलाया और बारात लौटी खाली हाथ!

Published : Mar 05, 2025, 08:53 PM IST
luteri dulhan

सार

Agra News: आगरा में नेग के विवाद के कारण शादी टूटी। दुल्हन के तंज से दूल्हा भड़का और मामला पुलिस तक पहुँचा। बिना दुल्हन के बारात वापस लौटी।

UP Wedding Drama: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी विदाई से पहले ही विवाद में बदल गई। दिल्ली से आई बारात धूमधाम से शादी की रस्में पूरी कर चुकी थी, लेकिन जब विदाई का समय आया, तो दुल्हन ने ऐसा कमेंट कर दिया कि दूल्हा भड़क गया। फिर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। 

यह घटना छलेसर चौकी क्षेत्र की है। यहां एक गांव में शनिवार को दिल्ली से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी हुईं। वर-वधू ने वरमाला पहनाई, सिंदूर दान और फेरे की रस्में भी निभाई गईं। बारातियों ने दावत भी उड़ाई। लेकिन रविवार सुबह जब विदाई होनी थी, तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरा माहौल बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव का युवक, ठाणे में सुसाइड! शादीशुदा महिला की धमकियों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

नेग को लेकर हुआ बवाल बिगड़ा मामला 

रविवार सुबह विदाई की तैयारियां हो रही थीं, तभी नेग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने नेग कम मिलने पर दूल्हे को तंज कस दिया, जिससे दूल्हा भड़क गया। फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो जल्दी ही झगड़े में बदल गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह अब इस शादी को आगे नहीं बढ़ाएगी और ससुराल नहीं जाएगी। यह सुनकर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और पुलिस चौकी पहुंच गए।

पुलिस के सामने भी नहीं सुलझा विवाद 

छलेसर पुलिस चौकी पर सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। सामान के लेन-देन और समझौते की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अंततः बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। इस अनोखे शादी विवाद की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। शादी में शामिल रिश्तेदार भी इसे लेकर हैरान हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही, क्योंकि यह आपसी सहमति का मामला बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: बेवफा दोस्त की घिनौनी हरकत! पहले भाभी के प्राइवेट वीडियो चुराए, फिर किया ऐसा जो रूह कंपा देगा!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की क्या थी असली ताकत? इस्तीफे के बाद अब क्या होगा बड़ा बदलाव
अयोध्या राम मंदिर में नौकरी: 6 महीने की कड़क ट्रेनिंग और फ्री हॉस्टल! इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल