सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, दबाव में हैं आजकल बहनजी तभी कुछ भी कह रहीं

Published : Jan 17, 2024, 11:28 AM ISTUpdated : Jan 17, 2024, 11:29 AM IST
akhilesh

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में इंडिया एलायंस को लेकर अखिलेश यादव को गिरगिट कहा था। इस मामले में अब सपा प्रमुख ने भी मायावती पर पलटवार किया है। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। वह पार्टी के नेताओं के साथ ही अन्य दलों से भी मीटिंग कर रहे हैं। वहीं मायावती के गिरगिट से तुलना करने के बयान पर अखिलेश ने उनके दबाव में बयानबाजी करने की बात कही है।

2024 आने के साथ ही राजनीति गर्माने लगी है। सभी दल लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी में जुटे हुए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इंडिया ब्लॉक के साथ जुड़ने के बाद उसे मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं। 

पढ़ें भाजपा नेता नंदी का कटाक्ष, अखिलेश को कुर्सी के साथ सनातन के विरोध का डीएनए भी विरासत में मिला

मायवती के गिरगिट कहने पर अखिलेश का जवाब
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही मायावती को सम्मान दिया है। उनके बारे में कभी भी कोई गलत बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा हजारों साल से बुराई और तिरस्कार झेल रहे लोगों को सम्मान दिलाने के प्रयास किए हैं। हम तो ऐसे लोगों में से ही प्रधानमंत्री चुने जाने का सपना देख रहे थे। खुद को गिरगिट कहे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मायावती पर अब ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है, तभी वह कुछ भी बोले जा रही हैं। 

एलायंस को मजबूत करने पर जोर
अखिलेश यादव ने इंडिया ब्लाक को मजबूत करने पर जोर दिया है। हमारी कोशिश रहेगी कि सभी दलों को एक साथ जोड़ा जाए। गठनबंधन को मजबूत बनाने के लिए हमारी कोशिश की जा रही है। हम चाहते हैं कि और भी दल हमारे से एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। 

सीट बंटवारे को लेकर होगी चर्चा
कांग्रेस की इंडिया ब्लॉक के साथ अखिलेश यादव की आज बैठक होगी। महाराष्ट्र आज सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकता है। जबकि 'आप' के साथ सीट बंटवारे को लेकर एक बार फिर बैठक होगी।   

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी