10 साल के प्रेम प्रसंग का दर्दनाक The End: मां की आशिकी ने बेटों को बनाया कातिल, मौत आने तक प्रेमी को पीटा

Published : Mar 21, 2023, 11:30 AM ISTUpdated : Mar 21, 2023, 02:38 PM IST
Aligarh murder

सार

यूपी के अलीगढ़ में बेटों ने मां के आशिक की रस्सा से बांधकर जमकर पिटाई की। महिला के बेटों की पिटाई से रामखिलाड़ी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़: महिला की आशिकी उसके तीन बेटों को इतना नागवार गुजरी की उन्होंने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। बेटों ने मां को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पहले तो मां के प्रेमी को रस्सी से बांधकर पीटा गया उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। चीख की आवाज सुनकर प्रेमी के भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को अंजाम देकर महिला और तीनों बेटे फरार है।

10 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

ग्रामीणों ने बताया कि व्यक्ति ज्यादातर महिला के घर में ही रहता था। इसको लेकर कई दिनों से कलह भी चल रही थी। हालांकि उसी बीच हत्या की यह वारदात सामने आई। मामले में मृतक के भाई ने महिला के तीनों बेटों को खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना में एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। गौरतलब है कि बरहद गांव के निवासी 50 वर्षीय राम खिलाड़ी कश्यम के तीन बेटे और एक बेटी है। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। बेटी ससुराल में रहती है जबकि तीनों बेटे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में राम खिलाड़ी ही रहते हैं और उनका कोई घर नहीं है। पुलिस ने बताया कि रामखिलाड़ी के गांव की ही एक महिला के साथ तकरीबन 10 सालों से अवैध संबंध हैं। महिला के 6 बेटे और 2 बेटियां हैं। महिला के 7 बच्चों की शादी हो चुकी है और एक बेटा अविवाहित है। रामखिलाड़ी का ज्यादातर समय उसी महिला के घर में गुजरता था।

रस्सा से बांधकर की गई रामखिलाड़ी की पिटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात रामखिलाड़ी महिला के पास पहुंचा। इसी बीच बेटों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उसे दबोच लिया। बेटों ने रामखिलाड़ी की रस्सा से बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद लाठी-डंडों से भी उसे पीटा गया। इस बीच रामखिलाड़ी के भाई कालीचरण ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। पिटाई के दौरान ही रामखिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद महिला तीनों बेटों के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में विजयगढ़ पुलिस ने एक आरोपी भूरी की गिरफ्तारी कर ली है।

'कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा' जानिए सीएम योगी के सवाल पर राममंदिर ट्रस्ट ने क्या दिया जवाब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर