अलीगढ़ NEWS: डेंगू-मलेरिया की चेकिंग के दौरान हेल्थ डिपार्टमेंट क्या कर सकता है, क्या नहीं?

Published : Sep 16, 2023, 08:24 AM ISTUpdated : Sep 16, 2023, 08:26 AM IST
Aligarh News in Hindi Dengue Municipal Corporation Fine

सार

मच्छरों से फैलने वाले डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट डोर-टू-डोर जाकर दवाइयों का छिड़काव कर रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से बचने उपाय भी बता रहा है, लेकिन चेकिंग के नाम पर हेल्थ डिपार्टमेंट किसी पर जुर्माना नहीं लगा सकता है। 

अलीगढ़. मच्छरों से फैलने वाले डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट डोर-टू-डोर जाकर दवाइयों का छिड़काव कर रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से बचने उपाय भी बता रहा है, लेकिन चेकिंग के नाम पर हेल्थ डिपार्टमेंट किसी पर जुर्माना नहीं लगा सकता है। पढ़िए अलीगढ़ की इस महिला के साथ क्या हुआ?

अलीगढ़ में डेंगू का प्रकोप: यूपी के हेल्थ डिपार्टमेंट की शॉकिंग न्यूज

ये हैं अलीगढ़ की निरंजपुरी के राज अपार्टमेंट की रहने वालीं शशि अग्रवाल। इन्होंने हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों पर डरा-धमकाकर जुर्माना वसूलने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर उनके इलाके में हेल्थ डिपार्टमेंट की 5-6 लोगों की टीम चेकिंग करन आई थी। इसी दौरान उन्हें डराकर जुर्माना वसूल लिया। महिला ने अब जाकर अपनी आपबीती बताई है।

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम डोर-टू-डोर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा रही है। दिव्यांग महिला शशि अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में भी एक टीम पहुंची। एक मेंबर घर में घुसकर कूलर चेक करने लगा। उसमें डेंगू का मच्छर बताकर 15 हजार रुपए क जुर्माने की बात करने लगा। चेकिंग के बहाने कर्मचारी ने पूरा घर खंगाल डाला। अलमारी भी चेक की। यह देखकर वो घबरा गईं और कर्मचारी को 500 रुपए दिए। इस मामले की शशि ने CM से ट्वीटर पर शिकायत की है।

डेंगू लार्वा मिलने पर क्या जुर्माना लगता है?

यह मामला सामने आने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने साफ कहा कि लार्वा मिलने पर जिले में जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता है या रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत पुलिस या हेल्थ डिपार्टमेंट से की जा सकती है। ऐसे कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज होगी।

डेंगू का नया स्ट्रेन DEN 2 और लक्षण

पिछले कुछ दिनों में डेंगू के केस में बढ़ोतरी हुई है। कई सैंपल में इसके नए स्ट्रेन DEN 2 की पुष्टि हुई है। जो स्‍ट्रेन DEN 1 से ज्यादा खतरनाक है। ये हैं लक्षण...

तेज बुखार:अचानक तेज़ बुखार आना, जो अक्सर 104°F (40°C) तक पहुंच जाता है।

गंभीर सिरदर्द: तीव्र और लगातार सिरदर्द, आमतौर पर आंखों के पीछे।

थकान: अत्यधिक कमजोरी और थकान।

त्वचा पर लाल चकत्ते: बुखार शुरू होने के कुछ दिनों बाद त्वचा पर दाने निकल सकते हैं। इनमें खुजली हो सकती है और कभी-कभी छोटे, लाल या सफेद धब्बे भी हो सकते हैं।

मतली, उल्टी और पेट में दर्द हो सकता है।

पेट में तेज दर्द, सांस लेने में कठिनाई या तेज सांस लेना।

डेंगू से बचाव क्या है?

घर के आसपास या अंदर पानी इकट्ठा न होने दें, गमलों-कूलर या टायर में पानी न भरा रहने दें। मच्छर की दवा का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें

Jago Grahak Jago:ट्रेन में बेटे की मौत पर रेलवे फैमिली को देगा ₹8 लाख

Monsoon in India: 15 राज्यों में 20 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके प्रदेश का मौसम?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: योगी सरकार का विज़न, रोजगार और विकास का नया केंद्र बनेगा पश्चिमी यूपी
500 साल बाद बनी संत कबीर की जन्मस्थली, गजब की है गुलाबी पत्थरों की नक्काशी