मंदिरों में घुसकर लिख दिया ‘I Love Mohammad’ अलीगढ़ में सांप्रदायिक तनाव की आहट!

Published : Oct 25, 2025, 11:37 AM IST
aligarh temple vandalism i love mohammad case

सार

अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे जाने से हड़कंप मच गया। करणी सेना ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने तुरंत दीवारें साफ कराईं और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएसपी ने 48 घंटे में खुलासे का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया। लोधा थाना क्षेत्र के बुलाकी गढ़ी और आसपास के गांवों में कुछ अराजक तत्वों ने मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया। यह हरकत शुक्रवार देर रात या शनिवार की अल सुबह की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दीवारों पर लिखी इबारत देखकर हड़कंप मच गया।

मंदिर की दीवालों पर I Love Mohammad’ , समय रहते हरकत में आई पुलिस

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी मंदिरों की दीवारों पर लिखे शब्दों को पुतवा दिया गया। एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी ने हालात को संभालने के लिए मौके पर डेरा डाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जानकारी के मुताबिक यह शरारती लिखावट स्प्रे पेंट या चाक से की गई थी। जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, गुस्से का माहौल बन गया। बुलाकी गढ़ी के प्रमुख शिव मंदिर और हनुमान मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों की दीवारों पर अंग्रेजी में ‘I Love Mohammad’ लिखा पाया गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश बताया।

यह भी पढ़ें: बिना आयुष्मान कार्ड के मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानिए कैसे करें आवेदन

करणी सेना ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और विरोध प्रदर्शन किया। करणी सेना ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जानबूझकर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश हो सकती है। एसएसपी अलीगढ़ ने बताया कि 2-3 विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और 48 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पूर्व में भी ऐसे मामलों से मचा था बवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वारदात हाल के दिनों में चल रहे ‘आई लव मोहम्मद कैंपेन’ का हिस्सा हो सकती है। इसी तरह की घटनाएं बरेली, कानपुर, मुरादाबाद और फर्रुखाबाद में भी देखने को मिली थीं, जिसके बाद कई जगह सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

यह भी पढ़ें: घर से नाराज होकर निकली...4 दिन तक सहती रही हैवानियत, लखनऊ में 18 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका
मां के प्रेमी ने दो मासूमों को नाले में फेंका-ज़ेप्टो डिलीवरी बॉय ने बचाई जान, कैसे खुला राज?