पत्नी की हत्या का खौफनाक राज: मोबाइल पासवर्ड बना मौत की वजह

Published : Aug 28, 2024, 09:40 AM ISTUpdated : Aug 28, 2024, 11:15 AM IST
Aligarh UP

सार

अलीगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह मोबाइल पासवर्ड मांग रही थी। आरोपी ने बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को बाथरूम से बरामद किया। इस हत्याकांड की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नगमा मोबाइल का पासवर्ड बताने की जिद कर रही थी। इसी के चलते हुए विवाद के कारण उसने बीवी को मार डाला।

बाथरूम में लाश छुपाकर फरार हो गया था पति

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर लाश को बाथरूम में छुपा दिया और फरार हो गया था। वह अलीगढ़ से दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया और वहां पहुंचकर चार दिन स्टेशन पर ही गुजारे थे। इसके बाद वह शहर पहुंचा और पुलिस को जाकर बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसका शव बाथरूम में पड़ा है। ये सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वाकई शव बाथरूम में पड़ा मिला।

पति से मांग रही थी पासवर्ड

नगमा के भाई वासिद ने पुलिस को बताया कि दोनों में शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन बाद नगमा को अपने पति मेहराज पर शक होने लगा। इस कारण वह अपने पति से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांग रही थी। लेकिन वह देने को तैयार नहीं था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मेहराज ने नगमा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब भी आरोपी ने नगमा को मारने की कोशिश की थी। लेकिन वह बच गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और दोनों के बीच समझौता करवाकर घर भेज दिया था। 

मोबाइल नहीं देने पर झगड़ा

बताया जा रहा है कि पहले तो नगमा का पति उसे पासवर्ड ही नहीं बता रहा था। लेकिन बाद में उसने अपने मोबाइल को भी हाथ लगाने से मना कर दिया था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। जब वह जिद पर अड़ गई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मेहराज ने नगमा की हत्या कर दी। पत्नी को शक था कि उसका किसी दूसरी लड़की से चक्कर है। इसी के चलते वह पासवर्ड मांगती थी। ताकि उसका मोबाइल चेक कर सके।

यह भी पढ़ें : डांस करते-करते महिला की दर्दनाक मौत, देखें घटना का लाइव वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर