
लखनऊ। CM Yogi Adityanath ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये परिणाम देश के लोगों का Narendra Modi के प्रति अटूट विश्वास दर्शाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यह विश्वास ही अब चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश देश के विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत है।
सीएम योगी ने बताया कि-
भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इस विश्वास का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि जनता का यह अभूतपूर्व समर्थन प्रधानमंत्री मोदी के ‘नया भारत-विकसित भारत’ के लक्ष्य को और तेजी से आगे बढ़ाएगा। यह परिणाम देश के उज्जवल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के भाजपा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्थन से सुशासन और राष्ट्रवाद को मजबूती मिली है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।