Auraiya Nagar Palika Election Result 2023: औरैया की सदर सीट से सपा के अनूप गुप्ता जीते, बीजेपी का नहीं चला जादू

Published : May 13, 2023, 03:09 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 08:04 AM IST
 Auraiya Nagar Palika Election Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतों का चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया है।

औरैया. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है। वहीं नगर पालिका की बात करें तो यहां भी नगर निगम की तरह अधिकतर सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। लेकिन औरैया सदर सीट सपा ने अपने कब्जे में कर ली है।

  • औरैया की सदर सीट से सपा के अनूप गुप्ता जीते। 
  •  सपा के अनूप गुप्ता ने 6 हजार वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया।
  • औरैया नगर पालिका सीट की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। बूथ से लेकर बाजार तक पुलिस बल तैनात है।

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ