Ambedkarnagar Nagar Panchayat Chunav Result 2023: अम्बेडकरनगर जिले की 7 नगर निकाय सीटों पर मतगणना चल रही है। कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि विजय श्री का तिलक किसके माथे पर लगेगा।
Ambedkarnagar Nagar Panchayat Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव में अम्बेडकरनगर जिले की 7 नगर निकाय सीटों के फाइनल नतीजे आ गए हैं। अम्बेडकरनगर में 3 नगर पालिका और 4 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष की 2 सीटों पर निर्दल प्रत्याशी जीते हैं, जबकि एक सीट पर सपा प्रत्याशी को विजय मिली है। नगर पंचायत की एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी को जीत मिली है, जबकि सपा, बसपा और भाजपा को एक—एक सीट मिली है। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से 5 सीटों से हाथ धो चुकी है। यह इलाका बसपा का गढ़ भी माना जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से आज के नतीजों पर सियासी दल आगे की रणनीति तय करेंगे।
अकबरपुर नगरपालिका 63.10 प्रतिशत
टांडा नगर पालिका 61.7 प्रतिशत
जलालपुर नगर पालिका 62.28 प्रतिशत
नगरपंचायत किछौछा 63.87 प्रतिशत
नगर पंचायत इल्तिफात गंज 59.83 प्रतिशत
राजेसुल्तानपुर 64.17 प्रतिशत
जहांगीर गंज 66.7 प्रतिशत
अम्बेडकर नगर की अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर निर्दल चन्द्र प्रकाश वर्मा को रिकार्ड 20228 वोट मिले। वह विजयी रहें।
अम्बेडकर नगर की टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्दल शबाना नाज को जीत मिली है। उन्हें 15780 वोट मिले।
अम्बेडकर नगर की जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर सपा की खुर्शीद जहाँ जीतीं। उन्हें 10297 वोट प्राप्त हुए।
अम्बेडकर नगर की राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल विनोद जीते हैं। उन्हें 3108 वोट मिले।
अम्बेडकर नगर की इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा की समा परवीन जीतीं। उन्हें 5215 मत प्राप्त हुए।
अम्बेडकर नगर की अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के ओमकार गुप्ता विजयी रहें। उन्हें 4617 वोट प्राप्त हुए।
अम्बेडकर नगर की जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर बसपा की सुनीता को विजय मिली। उन्हें 4559 वोट प्राप्त हुए।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।