
Basti Nagar Panchayat Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव में बस्ती जिले में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष की 9 सीटों में से 5 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। नगर पालिका परिषद की सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई। बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा की नेहा वर्मा को जीत मिली है। उन्हें रिकार्ड 27128 वोट मिले। मतगणना के शुरुआती दौर से ही नेहा वर्मा आगे चल रही थी। बीजेपी की सीमार खरे दूसरे स्थान पर थीं। निर्दल प्रत्याशी नेहा शुक्ला ने भी वोट बटोरा। रूधौली, कप्तानगंज और हरैया नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा ने झटक ली है। जबकि मुंडेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बसपा ने कब्जा जमाया है। ये इलाका बीजेपी का गढ़ माना जाता है। फिर भी बीजेपी के हाथ से नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी चली गई।
यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।