Siddharthnagar Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 6 सीटों पर बीजेपी जीती, सपा कैंडिडेट ने बचा लिया अपना किला

Published : May 13, 2023, 02:36 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 11:45 PM IST
Siddharthnagar  Nagar Nigam Election Result 2023 Live

सार

Siddharthnagar Nagar Panchayat Chunav Result 2023: सिद्धार्थनगर नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। 2 नगर पालिका में 1 और 9 नगर पंचायतों में 5 पर बीजेपी जीती है।

Siddharthnagar Nagar Panchayat Chunav Result 2023: सिद्धार्थनगर नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। 2 नगर पालिका में 1 और 9 नगर पंचायतों में 5 पर बीजेपी जीती है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव नगर पालिका सिद्धार्थनगर से चुनाव जितने में सफल रहे हैं। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी को 1631 मतों से हराया। सिद्धार्थनगर नगर निकाय चुनाव की पहले राउंड की काउंटिंग में अध्यक्ष पद के 6 सीट पर भाजपा आगे चल रही थी। 4 सीट पर निर्दल और 1 सीट पर बसपा कैंडिडेट बढ़त बनाए हुए थे।

  • नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बांसी से सपा की चमन आरा को सफलता मिली है।
  • नगर पंचायत उस्का बाजार अध्यक्ष पद पर मंजू जायसवाल जीती हैं।
  • इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विकास जायसवाल को विजय मिली है।
  • बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता जीते हैं।
  • बढ़नी चाफ़ा से धर्मराज वर्मा को जीत हासिल हुई है।
  • भारत भारी नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर चंद्र प्रकाश वर्मा ने कब्जा जमाया है।
  • शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी उमा अग्रवाल जीती हैं।
  • बढ़नी बाजार सीट से निर्दल प्रत्याशी सुनील अग्रहरि को सफलता मिली है।
  • कपिलवस्तु नगर पंचायत सीट से सपा की आरती देवी सफल हुई हैं।

 

यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी