
इस दीपोत्सव 2025 में अयोध्या सिर्फ रोशनी से नहीं, बल्कि आस्था और तकनीक के संगम से जगमगाएगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर इस बार ऐसा नज़ारा दिखेगा जो श्रद्धालुओं को सीधे रामायण काल में ले जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार हो रहा ‘पुष्पक विमान’ दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण और नया ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनने जा रहा है।
इस वर्ष का दीपोत्सव ‘त्रेतायुग की वापसी’ की थीम पर आधारित है। भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन की कथा को सजीव करने के लिए राम की पैड़ी पर 32 फीट लंबा, 25 से 30 फीट ऊंचा और 20 फीट चौड़ा पुष्पक विमान बनाया जा रहा है। मोर की आकृति पर आधारित यह राजशाही डिजाइन आधुनिक ईपीसी सीट सामग्री पर तैयार हो रहा है, जो इसे हल्का और टिकाऊ बनाता है।
यह भी पढ़ें: अब ‘अनाथ’ नहीं कहलाएंगे बच्चे, योगी सरकार ने दिया नया सम्मानजनक नाम ‘राज्याश्रित’
राम की पैड़ी पर पुष्पक विमान के सामने श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालु यहां आकर इस अद्भुत दृश्य के साथ फोटो ले सकेंगे। दीपों की श्रृंखला, लेज़र लाइट शो और पुष्पवर्षा के संग यह स्थल अयोध्या के सांस्कृतिक पर्यटन का नया प्रतीक बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि दीपोत्सव का हर दृश्य रामायण की भावभूमि को जीवंत करे। राम की पैड़ी, धर्मपथ और रामकथा पार्क को थीम आधारित सजावट से सजाया जा रहा है। योगी सरकार की परिकल्पना है कि अयोध्या को धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की वैश्विक राजधानी बनाया जाए।
अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी के पारंपरिक शिल्पकार इस पुष्पक विमान को मूर्त रूप दे रहे हैं। स्वर्णिम रंगों, मोरपंखी डिजाइन और राजशाही कलात्मकता से सजा यह विमान दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देगा।
जब लाखों दीपों की रोशनी में अयोध्या का पुष्पक विमान चमकेगा, तब यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए स्वर्गिक अनुभव होगा। ऐसा लगेगा मानो त्रेतायुग की अयोध्या पुनः जीवंत हो उठी हो। वहीँ सार्क मीडिया के सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य केवल दृश्य सौंदर्य नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक आत्मा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में त्रिपुरा CM माणिक साहा का भव्य स्वागत, मोदी-योगी नेतृत्व की तारीफ की, कहा...
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।