अयोध्या में त्रिपुरा CM माणिक साहा का भव्य स्वागत, मोदी-योगी नेतृत्व की तारीफ की, कहा...

Published : Oct 17, 2025, 12:58 PM IST
tripura cm manik saha visit ramlalla ayodhya

सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अयोध्या में श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने मोदी-योगी के नेतृत्व में अयोध्या के दिव्य, भव्य और विश्व स्तर पर उभरते रूप की सराहना की, जिसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण बताया।

अयोध्या की पावन भूमि पर मंगलवार का दिन विशेष रहा जब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर देश-प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के पश्चात उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर संकटमोचक बजरंगबली से आशीर्वाद लिया।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा का हुआ भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा का भव्य स्वागत किया गया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का अभिनंदन किया। अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र के बदलते स्वरूप की प्रशंसा करते हुए डॉ. साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज एक दिव्य, भव्य और आधुनिक स्वरूप में विश्व के मानचित्र पर उभर रही है।

यह भी पढ़ें: 56 घाटों पर 28 लाख दीये- अयोध्या में दिखेगा स्वर्ग जैसा नज़ारा, देखें तैयारी की झलक

योध्या दर्शन हर भारतीय के गर्व और आस्था का केंद्र है-डॉ. माणिक साहा

उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह परिवर्तन केवल धार्मिक भावनाओं का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्जागरण का प्रतीक है। डॉ. साहा ने बताया कि आज का अयोध्या दर्शन हर भारतीय के गर्व और आस्था का केंद्र है।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा का अयोध्या आगमन समस्त नगरवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विश्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

यह भी पढ़ें: अब ‘अनाथ’ नहीं कहलाएंगे बच्चे, योगी सरकार ने दिया नया सम्मानजनक नाम ‘राज्याश्रित’

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू