अयोध्या: क्या 30 दिसंबर तक नये मंदिर में रामलला की पूजा कर सकेंगे श्रद्धालु? नृपेंद्र मिश्र ने कह दी ये बड़ी बात

Published : May 23, 2023, 10:03 AM ISTUpdated : May 23, 2023, 10:04 AM IST
ayodhya ram mandir

सार

यूपी के अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर के प्रथम चरण का निर्माण काम 30 दिसम्बर 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसमें मंदिर के भूतल के पांचों मंडपों का निर्माण शामिल है। फिर जनवरी 2024 में निर्धारित मुहूर्त…

अयोध्या। यूपी के अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर के प्रथम चरण का निर्माण काम 30 दिसम्बर 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसमें मंदिर के भूतल के पांचों मंडपों का निर्माण शामिल है। फिर जनवरी 2024 में निर्धारित मुहूर्त के अनुसार नवीन मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। पहले और दूसरे तल के निर्माण से जुड़े काम दिसम्बर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह समय सीमा ‘समिति’ ने तय की है। प्रथम और दूसरे तल की परिक्रमा के लिए स्थान परकोटा दिसम्बर 2024 तक पूरा होगा। परकोटे पर कांसे के बने भित्ति चित्र लगाए जाएंगे और यह काम 2025 में पूरा हो जाएगा। पहले तल के 160​ पिलर्स दिसम्बर 2023 तक पूरे हो जाएंगे। मंडपों के निर्माण के अलावा बिजली की भी व्यवस्था भी इसमें शामिल है। दिसम्बर 2024 तक मंदिर का काम पूरा हो जाएगा और दिसम्बर 2025 तक पूरा परिसर दिखाई देगा।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन