राम मंदिर उद्घाटन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है 84 सेकेंड का शुभ मुहुर्त, पंडित गणेश्वर शास्त्री ने बताई ये वजह

Published : Dec 24, 2023, 04:27 PM IST
pandit ganeshwar shastri .

सार

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। ऐसे में पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 84 सेकेंड के मुहुर्त को खास बताया है।

अयोध्या। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियां चल रही हैं। भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर सड़क चौड़ीकरण और अन्य काम भी पूरे किया जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी शुभ मुहुर्त पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। ऐसे पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 84 सेकेंड के मुहुर्त को खास बताया है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी शास्त्री ने ही मुहुर्त निकाला था
पंडित गणेश्वर शास्त्री दव्रिण ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन के लिए दोपहर में अभिजीत मुहुर्त निकाला गया है। इस तय शुभ मुहुर्त के दौरान ही भगवान राम के अभिषेक का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12.30 बजे का मुहुर्त निकाला गया है। यह 84 सेकेंड तक रहेगा। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने इस 84 सेकेंड के मुहुर्त को बेहद शुभ बताया है। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही राममंदिर के शिलान्यास और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का भी मुहूर्त निकाला था।

पढ़ें राम मंदिर के लिए तमिलनाडु से भेजी गईं 42 घंटियां, एक का वजन है 2 टन, देखें कैसे लोगों ने की पूजा

इसलिए हैं ये 84 सेकेंड महत्वपूर्ण 
पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने बताया कि 84 सेकेंड का ये मुहुर्त इसलिए खास है क्योंकि इसमें किसी भी मुहूर्त में दोष उत्पन्न करने वाले पांच बाण जैसे रोग बाण, मृत्यु बाण, राज बाण, चोर बाण और अग्नि बाण का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। 

12:29:08 बजे से 12:30:32 बजे तक उद्घाटन का शुभ मुहुर्त
राम मंदिर के अभिषेक के लिए शुभ समय पर पुजारी गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया कि सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर, अभिजीत मुहूर्त के दौरान राम मंदिर के अभिषेक के लिए शुभ समय तय किया गया है। शुभ समय दोपहर के करीब 12:30 बजे का है। 22 जनवरी को केवल 84 सेकेंड ऐसे हैं जो प्राण प्रतिष्ठा के लिए बहुत अच्छे हैं। इस लिए दोपहर 12:29:08 बजे से 12:30:32 बजे तक के शुभ मुहुर्त में राम मंदिर का उद्घाटन होना। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर