कौन हैं डॉ. रवींद्र नारायण सिंह जिन्हें राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में बनाया गया यजमान

Published : Jan 03, 2024, 05:09 PM IST
rabindra narayan singh

सार

राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। राम मंदिर कार्यक्रम में यजमान के रूप में डॉ. रवींद्र नारायण सिंह भी यजमान होंगे। जानें कौन हैं ये…  

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। राम मंदिर के साथ पूरी अयोध्यानगरी में तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित होंगे। देश भर के वीआईपी और वीवीआईपी भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। ऐसे में डॉ. रवींद्र नारायण सिंह भी मौजूद रहेंगे। खास बात ये है कि डॉ. रवींद्र नारायण सिंह को मंदिर पूजन कार्यक्रम में यजमान बनाया गया है। 

आर्थो सर्जन हैं डॉ. रवींद्र नारायण सिंह
डॉ. रवींद्र नाथ सिंह को राम मंदिर में यजमान बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। वह बिहार के सहरसा जिले के गोलमा के रहने वाले हैं। डॉ. आरएन सिंह मुख्य रूप से ऑर्थो सर्जन हैं। वह पटना में ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें पद्मीश्री सम्मान से नवाजा गया है। 

पढ़ें राम मंदिर में दिखेगा सामाजिक समरसता का भाव, 24 पुजारियों में तीन गैर ब्राह्मण वर्ग से

विश्व हिन्दू परिषद के अध्य़क्ष हैं डॉ. रवींद्र नारायण 
डॉ. रवींद्र नारायण सिंह विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष हैं। वह 14 जनवरी को अयोध्या में आ जाएंगे। डॉ. नारायण अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूजन कार्य भी पत्नी के साथ ही करेंगे। 

राम मंदिर ट्रस्ट की मंशा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो। सूत्रों की माने तो यजमान के रूप में और भी कई लोग पत्नी के साथ पूजा में शामिल होंगे लेकिन फिलहाल अभी नामों को खुलासा नहीं हुआ है।

7 हजार से अधिक वीवीआई आएंगे
राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए देश भर से करीब 7 हजार से अधिक लोग आएंगे। इसमें कई राजनेता, अभिनेता, खेल औऱ संगीत जगत से जुड़े भी कई लोग शामिल होंगे। 

जानें कब से प्रारंभ होगा पूजन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से आयोध्या में पूजन आरंभ होगा। इस दिन सरयू नदी का पूजन होगा। इस अनुष्ठान के लिए अलग-अलग प्रांतों से पूजन सामग्री लाई गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज कंपकंपाने वाली ठंड, जानें कितना रहेगा तापमान
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल