सनातन महिला मंडल मनाएगा दिवाली, 2100 दीपक से जगमगाएंगे हर मंदिर और घर आंगन

Published : Jan 21, 2024, 10:48 AM ISTUpdated : Jan 21, 2024, 10:51 AM IST
diwali sehore

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर में सनातन महिला मंडल द्वारा राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन पूरे शहर को दीपकों से सजाएंगे।

सीहोर. 22 जनवरी को जहां अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा, वहीं देशभर में इस दिन दिवाली मनाई जाएगी। सभी इस दिन अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। कहीं भजन कीर्तन तो कहीं रामयाण पाठ होंगे। तो कहीं भंडारे और शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सनातन महिला मंडल द्वारा भव्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत सभी मंदिरों को दीपकों से सजाया जाएगा। इसी के साथ विद्युत साज सज्जा भी की जाएगी।

एक साथ होगी सभी घरों में आरती

महिला मंडल ने तय किया है कि इस दिन सभी घरों में शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच एक साथ आरती की जाएगी। इस दिन सभी महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनेंगी। शोभायात्रा निकाली जाएगी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना