नेपाल की पवित्र नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, गोरखनाथ मंदिर पहुंची कलश यात्रा

Published : Dec 29, 2023, 03:44 PM ISTUpdated : Dec 29, 2023, 03:45 PM IST
ayodhya ram mandir

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल से चली कलश यात्रा गोरखनाथ मंदिर पहुंच चुकी है। कलश में नेपाल की प्रमुख नदियों का पवित्र जल है। नेपाल स्थित गहवा माई मंदिर की तरफ से यह जल इकट्ठा किया गया है।

गोरखपुर/अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को रामलला भव्य मंदिर में ​विराजेंगे। नेपाल की पवित्र नदियों से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। नेपाल के जनकधाम से पवित्र नदियों का जल लेकर एक कलश यात्रा नेपाल से निकली थी। 28 दिसंबर की देर रात कलश यात्रा बिहार के गोपालगंज और अब गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंची है।

गोरखनाथ मंदिर पहुंची कलश यात्रा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल से चली कलश यात्रा गोरखनाथ मंदिर पहुंच चुकी है। कलश में नेपाल की प्रमुख नदियों का पवित्र जल है। नेपाल स्थित गहवा माई मंदिर की तरफ से यह जल इकट्ठा किया गया है। कलश यात्रा नेपाल से वाया बिहार होते हुए गोरखनाथ मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से उसकी पूजा अर्चना की गई। अब यह कलश अयोध्या के लिए रवाना किए जाएंगे।

27 दिसम्बर सुबह 10 बजे नेपाल से निकली कलश यात्रा

बताया जा रहा है कि यह कलश यात्रा सीता माता की जन्मस्थली जनक धाम से निकली है। कलशों में भरा पवित्र जल टंडली, महाकाली, नारायणी, त्रिवेणी, गंडकी, कोसी नदियों से भरा गया है। कलश यात्रा नेपाल से 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे निकली थी। करीबन 14 घंटों में गोपालगंज पहुंची। रास्ते में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उम्मीद जताई जा रही है कि पवित्र जल से भरे कलश 29 दिसम्बर की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे।

ये भी पढें-Good News: राम मंदिर उद्घाटन के बाद होगी लक्ष्मी की बरसात, CAIT का दावा- '50 हजार करोड़ रुपए का होगा बिजनेस' 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर