
Ram Mandir Darshan Schedule. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन और आरती के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से भगवान राम का दर्शन हो सके। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ काफी बढ़ गई है।
क्या है राम मंदिर में आरती दर्शन की टाइमिंग
शेड्यूल के मुताबिक राम मंदिर में श्रृंगार आरती का समय सुबह 4.30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद सुबह 6.30 बजे मंगला आरती की टाइमिंग तय की गई है। श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया किया लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यह समय सारिणी तय की जा रही है।
रात को 10 बजे तक दर्शन किया जा सकता है
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार शाम की भोग आरती 7.30 बजे की जाएगी और रात को 10 बजे तक मंदिर में भगवान का दर्शन पूजन किया जा सकता है। इसके अलावा दर्शनार्थी रात 8 बजे होने वाली भोग आरती में शामिल हो सकते हैं। 23 जनवरी से ही मंदिर में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यूपी पुलिस व्यवस्था में लगी है और सीनियर अधिकारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
बीते 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा किया गया। इस मौके पर देश के तमाम दिग्गज लोग पहुंचे थे। इसके बाद सबसे पहले साधू संतों के लिए राम मंदिर के कपाट खोले गए और अगले दिन से आम श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
NCC की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी, 24 देशों के इतने हजार यंग कैडेट्स रहेंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।