प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एनसीसी की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 24 देशों के करीब 2200 युवा कैडेट्स से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के अलावा कुछ खास मेहमान भी रहेंगे। 

PM Modi Rally. पीएम मोदी शनिवार को 24 देशों के 2200 कैडेट्स को संबोधित करेंगे। वे एनसीसी की वार्षिक रैली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस रैली का आयोजन दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में किया गया है। रैली में बाइब्रेंट गुजरात विलेज से करीब 400 सरपंच और देश के अलग-अलग राज्यों में काम कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनसीसी रैली की थीम अमृतकाल

एनसीसी की इस रैली की थीम अमृतकाल रखी गई है। यह कार्यक्रम दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पर शाम को करीब साढ़े चार बजे आयोजित किया गया है। रैली में 24 देशों के कैडेट्स जुट रहे हैं। गुजरात के 400 सरपंच और स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाएं भी रहेंगी। रैली के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। रैली में पीएम मोदी युवा कैडेट्स को कुछ खास मैसेज भी दे सकते हैं।

Scroll to load tweet…

मुंबई के कार्यक्रम में पीएम मोदी

इस रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में होने वाली प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कांफ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करेंगे। देश की कानूनी बॉड़ी के सेक्रेटरीज की यह 60वीं आम बैठक है। यह कार्यक्रम मुंबई में होगा। इसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें

कनार्टक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुए बीजेपी में शामिल, कांग्रेस ने कहा-लोकसभा टिकट का लालच बीजेपी ने दिया