बदायूं लेस्बियन मैरिज: पति को छोड़ गर्भवती महिला ने सहेली से भरवा लिया अपनी मांग में सिंदूर

Published : Sep 27, 2023, 07:53 AM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 07:54 AM IST
badaun lesbian marriage

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में एक युवती ने अपने पति को छोड़कर सहेली की मांग में सिंदूर भर दिया। उसने इसकी तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की है। इसमें बताया गया कि दोनों ने बरेली के किसी मंदिर में शादी की है।

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में एक युवती ने अपने पति को छोड़कर सहेली से मांग में सिंदूर भरवा लिया। सहेली ने इसकी तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की है। इसमें बताया गया कि दोनों ने बरेली के किसी मंदिर में शादी की है।

बदायूं में लेस्बियन मैरिज, पति पत्नी और सहेली, पढ़िए 10 बड़े पॉइंट्स

1.बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दो सहेलियों की आपस में शादी का मामला चर्चा में है। लड़की और शादीशुदा महिला एरिया क दो अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं।

2.दोनों दातागंज में एक कपड़े की दुकान में साथ काम करती थीं। यहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार।

3. कहा जा रहा है कि महिला की अपने पति से पटरी नहीं बैठती थी। वो उसे मारता-पीटता भी था। महिला गर्भवती है, बावजूद कुछ दिन पहले उसके पति ने मारा-पीटा। यही नहीं, घर से भी निकाल दिया। तब से महिला सहेली के साथ रह रही थी।

4. 26 सितंबर को युवती ने अपनी फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करके सनसनी फैला दी। इसमें वो महिला की मांग में सिंदूर भर रही है।

5. फेसबुक पोस्ट पर युवती ने लिखा कि बरेली के एक मंदिर में उन दोनों ने शादी कर ली है। बता दें कि भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं मिली है।

6.कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि उन्हें इसे बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है, तो पुलिस जांच करेगी।

7. महिला की उम्र 20 साल, जबकि लड़की की आयु 17 साल बताई जाती है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने तीन महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

8.फैमिली को जब फेसबुक पोस्ट के जरिये इस शादी की खबर पता चली, तो उन्होंने लड़कियों को कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुए।

9.इस शादी के कुछ दिन पहले महिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा था कि पति उसे पीटता है। उसे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद कुछ परिचित वहां पहुंचे और महिला को छुड़ाया।

10.25 सितंबर को दोनों बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन अगले दिन तक जब नहीं लौटीं, तब परिजनों ने ढूंढ़ना शुरू किया। इस बीच उनकी शादी करने की खबर मिली।

यह भी पढ़ें

श्रेष्ठ तिवारी सुसाइड: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड के संग सेल्फी शेयर करके Love Emoji लगा लिखा था-क्यों तिवारी जी?

सुहागरात पर पति से बोली पत्नी-'मुझे मां मानकर पैर छुओ, पूजा करो'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

काशी तमिल संगमम 4.0 में दक्षिण भारत के प्रतिनिधियों ने योगी सरकार की गुड गवर्नेंस को दिए 10/10 अंक
एक्सप्रेस-वे टोल पर CCTV से बनते थे ब्लैकमेल के वीडियो! महिलाओं से ऐसे करते थे वसूली!